Home
News

जीत के बाद विराट कोहली के हाथ में दिखा फिटनेस बैंड, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

कल रविवार को भारतीय टीम ने 12 साल का सूखा खत्म किया। भारतीय शूरवीरों ने चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इस टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली खूब चर्चा में रहे।

फाइनल मुकाबले के बाद उनके हाथ में एक फिटनेस बैंड देखा गया है, जो अक्सर उनके हाथ में दिखाई देता है। ऐसे में सवाल है कि विराट कोहली ने जिस बैंड को पहना है, वह कितना महंगा है और उसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं।

विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कीमत कितनी है?

क्या है फिटनेस बैंड का नाम?

मैच के बाद विराट कोहली के हाथ में जो फिटनेस बैंड देखा गया, वह WHOOP स्टार्टअप का है। यह कंपनी महंगे-महंगे फिटनेस बैंड बनाने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी के बैंड एथलीटों में खूब पॉपुलर हैं। विराट कोहली ने इस बैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैंचों के दौरान पहना।

WHOOP फिटनेस बैंड के फीचर्स की बात करें तो इसमें तमाम हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 24X7 सेंसर दिए गए हैं। इसमें कोई डिस्प्ले नहीं मिलती है। इस छोटे डिवाइस का वजन भी कम है। व्हूप फिटनेस बैंड पानी में भी पहना जा सकता है। यह स्वेट प्रूफ है। इसमें स्किन टेंपरेचर, रीस्टिंग हार्ट रेट जैसे फीचर दिए गए हैं।

कितनी है कीमत?

फ्लिपकार्ट पर WHOOP 4.0 बिक्री के लिए अवेलेबल है, जिसकी कीमत 26,990 रुपये है। इस बैंड को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

दुबई में भारत का डंका

चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी की। भारत की बेहतर बॉलिंग के आगे न्यूजीलैंड 50 ओवर में 251 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 49 वें ओवर में हासिल कर लिया। मैच के हीरो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रहे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X