अरे बाप रे! Virat Kohli की Instagram कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, एक पोस्ट के लिए लेते हैं इतने करोड़!
Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। क्रिकेट सुपरस्टार के इस फैसले से उनके फैंस काफी भावुक हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इमोशनल वीडियो-मैसेज शेयर कर रहे हैं। विराट कोहली न केवल मैदान पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने रुतबे के लिए जाने जाते हैं।
Instagram पर उनके 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट की यह लोकप्रियता उन्हें भारत का सबसे अधिक कमाई करने वाला सेलिब्रिटी बनाती है। दरअसल, कुछ लोगों के जेहन में सवाल होता है कि आखिर विराट कोहली इंस्टाग्राम से कितना पैसा कमाते हैं? हम इस खबर में इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

एक पोस्ट के लिए कितनी कमाई?
Hopper HQ की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली एक प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। यह उन्हें न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में टॉप इंस्टाग्राम अर्नर्स की सूची में शामिल करता है। रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग $1.38 मिलियन (₹11.45 करोड़) चार्ज करते हैं। इसमें स्टोरी चार्ज अलग से शामिल होता है।
फॉलोअर्स और डिजिटल प्रभाव
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 271 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें भारत का सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला व्यक्ति बनाता है। उनकी डिजिटल उपस्थिति उन्हें ब्रांड्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
ग्लोबली भी जलवा कायम!
Hopper HQ की 2023 की रैंकिंग में, विराट कोहली दुनिया के टॉप 20 इंस्टाग्राम अर्नर्स में शामिल हैं। इस सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे फुटबॉल सितारे भी शामिल हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस
विराट कोहली की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। वह One8 और Wrogn जैसे ब्रांड्स के मालिक हैं और कई अन्य ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं। इृसके अलावा उनके बल्ले पर MRF का जो स्टिकर लगा होता है। उसे लगाने के लिए भी इन्हें करोड़ों रुपये ब्रांड देता है।


Click it and Unblock the Notifications








