ऑनलाइन कीजिए इन 5 जगहों की सैर
एक समय था जब इंटरनेट का इस्तेमाल कुछ पढ़ने के लिए किया जाता था। उस समय लोग इंटरनेट पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। मैसेज भेजने से लेकर गाने सुनने, शॉपिंग जैसी हर चीज ऑफलाइन हुआ करती थी। आज टेक्नोलॉजी में हुए बदलाव के चलते काफी कुछ बदल गया है। यह सभी चीजें जो पहले ऑफलाइन थी, आज ऑनलाइन हो चुकी हैं।

इंटरनेट की बदौलत आज घर बैठे आप पूरी खरीदारी कर सकते हैं, चाहे वो कुछ भी हो। होटल की बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग कोई भी टिकेट हो आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, किसी एजेंट के पास जाने की जरुरत नहीं है। आपके कई सरकारी काम ऑनलाइन हो जाते हैं, बिल भरने से लेकर रिचार्ज तक।
इतना ही नहीं यदि आप चाहें तो कई जगहों पर भी ऑनलाइन ही घूम सकते हैं। घूम गए न? आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे म्यूजियम की जिनकी सैर आप ऑनलाइन कर सकते हैं। म्यूजियम एक ऐसी जगह है जहां आप फोटो नहीं ले सकते हैं, न ही वीडियो बना सकते हैं। लेकिन आज आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इन शानदार म्यूजियम में ऑनलाइन घूम सकते हैं।
The Louvre
फ्रांस में स्थित सबसे पॉपुलर म्यूजियम The Louvre को सालभर कई लोग विजिट करते हैं। अब इस शानदार म्यूजियम को लोग ऑनलाइन वेबसाइट पर देख सकते हैं। जहां म्यूजियम के कई आर्टीफैक्ट्स और एंटीक्विटीज़ भी देख सकते हैं।
नेशनल विमेंस हिस्ट्री म्यूजियम
यह म्यूजियम इतिहास में महिलाओं के अचिएवेमेंट पर फोकस्ड है। यहां महिलाओं और उनकी उपलब्धियों से जुड़ी कई चीजें आपको मिलेंगी। इसकी वेबसाइट पर आपको काफी कुछ मिलेगा।
ओरिएंटल इंस्टिट्यूट म्यूजियम
अगर आपउन लोगों में से हैं जो पुराने ज़माने के आर्किटेक्चर में रूचि रखते हैं, या फिर पहले के लोगों से जुड़ी चीजों को जानना पसंद करते हैं तो आप इस म्यूजियम की वेबसाइट पर जाएं। आपको यहां जानकारियों का भंडार मिलेगा।
स्पाई म्यूजियम
इस म्यूजियम में कई इंटरनेशनल स्पाई मशीन हैं, जो कि कई एजेंट्स ने इस्तेमाल की थी। इस वेबसाइट पर विजिटर 360 डिग्री लुक पर म्यूजियम की बेस्ट चीजें भी देख सकते हैं।
नेशनल म्यूजियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री
यह दुनिया का सबसे पॉपुलर म्यूजियम है। इस म्यूजियम में करीब 126 मिलियन से भी अधिक प्लांट्स स्पेसिमेंट्स, एनिमल्स, ह्यूमन रिमेंस, रॉक्स हैं। यह सभी कुछ आप एक साथ देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








