Vivo स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ये मिलेंगे ऑफर्स
इस साल की शुरुआत से ही ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने कस्मटर्स के लिए सेल और ऑफर्स पेश कर रही हैं। ऑनलाइन सेलर अमेजन इंडिया ने अपने प्लेटफॉर्म पर वीवो कार्निवल सेल पेश की है। इस सेल में वीवो के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं।
कंपनी ने इस सेल को सिर्फ तीन दिन के लिए पेश किया है, जो 12 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी। फ्लेट डिस्काउंट के अलावा अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आइए जानते हैं क्या खास है अमेजन वीवो कार्निवल सेल में।

वीवो कार्निवल में अमेजन स्मार्टफोन पर 3000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वीवो वी7 प्लस मनीष मल्होत्रा (लिमिटेड एडिशन) को अमेजन से 2000 रुपए कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 22,990 और डिस्काउंट के बाद इसे 20,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
वीवो वी7 की कीमत 18,990 रुपए है। इस फोन को भी 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ 16,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
अगर आप अपने लिए बजट या स्टार्टिंग रेंज कैटेगिरी का स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो अमेजन सस्ते स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स पेश कर रहा है। यहां से वी7 प्लस को 2000 कम कीमत में 19,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

साथ ही वी5 एस को 3000 रुपए डिस्काउंट के साथ 15,990 रुपए में, वाई69 13,990 रुपए में, वीवो वाई55 को 10,990 रुपए में और वाई 53 को सिर्फ 8,490 रुपए में खरीदा जा सकता है।
अमेजन इन सभी स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रहा है, जिसमें इन फोन को 3000 रुपए कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं अमेजन अपने ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प दे रही है।
साथ ही बुक माय शो के कपल मूवी वाउचर भी यहां ऑफर किए गए हैं। बता दें कि इन सभी स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने पर फ्री डिलिवरी और10 दिनों की रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








