Valentine पर Vivo Carnival सेल, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर डिस्काउंट जारी
Valentine's Day का खुमार हर जगह फैला हुआ है। इसी के चलते स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां भी इस अवसर का पूरा फायदा उठा रही हैं। कई कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए सेल का आयोजन भी किया है। उसी तरह चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भी Valentine's Day के अवसर पर तीन दिन की सेल का आयोजन किया है।

इस सेल के चलते वीवो के स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यह सेल 12 फरवरी से होकर 14 फरवरी तक चलेगी। जिसे फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए आयोजित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, वीवो पुराने फोन को एक्सचेंज पर 5,000 रुपये तक का ऑफ भी दे रही है।
डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन
सेल के चलते कंपनी Vivo V9 Pro के 4जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये में उपलब्ध करा रही है। स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, प्रीपेड ऑर्डर पर 1,500 रुपये का एक्सट्रा ऑफ भी दिया जा रहा है। फोन की बात करें तो Vivo V9 Pro स्मार्टफोन 6.3-inch Full HD+ display के साथ आता है। जिसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है। Vivo V9 Pro में 13MP+2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
वहीं कंपनी सेल में Vivo NEX स्मार्टफोन को उपलब्ध करा रही है। स्मार्टफोन पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है। सेल के दौरान फोन को 39,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं प्रीपेड ऑर्डर पर कंपनी द्वारा 5,000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। फोन 6.59-inch Full HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें Snapdragon 845 SoC, 8GB RAM, 128GB स्टोरेज दी गई है। Vivo NEX में 12-megapixel + 5-megapixel ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।
Vivo Y83 स्मार्टफोन को भी 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वीवो प्रीपेड ऑफर डील के तहत कस्टमर 4,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी ने अपने Vivo V11 Pro को भी सेल में उपलब्ध कराया है। जिसे कंपनी ने इन-स्क्रीन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया था। सेल में स्मार्टफोन को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पुराने फोन को एक्सचेंज पर यूजर्स 2,500 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। Vivo V11 Pro में 6.41इंच Full HD+ display दी गई है। जो Snapdragon 660 SoC, 6GB RAM, 64GB storage के साथ आता है। Vivo V11 Pro में 12-megapixel + 5-megapixel ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 25मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications