वीवो कार्निवल शुरू, इन स्मार्टफोन पर 6000 रुपए का डिस्काउंट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए वीवो कार्निवल लेकर आई है। वीवो ने इस कार्निवल सेल के आयोजन के लिए ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से साझेदारीकी है। वीवो कार्निवल क्रिसमस के मौके पर अपने ग्राहकों को कम कीमत पर बेस्ट डील पेश करने के लिए आयोजित की गई है।
वीवो कार्निवल 20 दिसंबर में शुरू हो रहा है, जो 22 दिसंबर तक यानी सिर्फ दो दिन चलेगा। इसमें वीवो के टॉप सेलिंग स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक, एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईअमआई जैसे ऑप्शन शामिल होंगे।

Vivo V5S-
वीवो कार्निवल में इस फोन को 15,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की असल कीमत 18,990 रुपए है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो कंपनी 2000 रुपए का अलग से डिस्काउंट मिलेगा।
Vivo V5 Plus-
वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन पर इस कार्निवल में 6,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोनकी कीमत 25,990 रुपए है, जिसे यहां से 19,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन पर 3,000 रुपए का एक्सेंच ऑफर भी मिल रहा है।
Vivo Y66-
वीवो वाय66 को वीवो कार्निवल में 12,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 2,000 रुपए की छूट और 3,000 रुपए की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है।
Vivo V7-
Vivo V7 को कार्निवल से 18,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। यहां खरीदने में वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी दी जा रही है। इसके साथ ही इस फोन को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपए की छूट मिलेगी। एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
Vivo V7+ -
वीवो वी 7 प्लस स्मार्टफोन की कीमत 21,990 रुपए है। फ्लिपकार्ट कार्निवाल सेल में वीवो वी 7 प्लस पर 2,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर के बाद इस फोन को 19,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








