15 हजार से कम कीमत में मिल रहा है ये 8 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन
वीवो कंपनी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Vivo Y52t को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y52t एक 5G स्मार्टफोन है और इसे चीन में लॉन्च किया गया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन अन्य बाजारों में भी लॉन्च होगा। फोन में मीडियाटेक एसओसी प्रोसेसर से लैस है। इसमें पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप भी है। आइए Vivo Y52t 5G के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Vivo Y52t Price
वीवो ने Y52t 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। बेस 8GB रैम वैरिएंट 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत CNY 1,299 (लगभग 14,900 रुपये) है। एक 8GB + 256GB स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन- आइस लेक ब्लू, कोकोनट पीच और ब्लैक में आता है।
Vivo Y52t Specifications
वीवो Y52T को 6.56-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ HD+ रिज़ॉल्यूशन और 600 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यूजर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते है। इसके अलावा, वीवो Y52T में 5,000mAh की बैटरी है, साथ ही 10W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है।
Vivo Y52t Features
विवो Y52T ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच के अंदर 8MP का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है। Vivo Y52T को पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Vivo Y52 5G के बाद लॉन्च किया गया है। वीवो Y52 5G को 6.58-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था और यह मीडियाटेक डाइमेंशन 700 चिपसेट से लैस है जिसे 4GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। वीवो 52 5जी में 5,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








