Vivo Independence Day Sale 2020: 16 अगस्त तक मिलेंगे भरपूर ऑफर्स
भारत में कल 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर वीवो कंपनी ने एक नए सेल का आयोजन किया है। इसे वीवो कंपनी Vivo Independence Day Sale का नाम दिया है। इस सेल में यूज़र्स वीवो कंपनी के कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट पा सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं कि इस फोन में बार के वीवो इंडिपेंडेंस सेल में किस-किस फोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि उससे पहले आप ये जाने कि इस सेल में क्या-क्या ऑफर दिया जा रहा है। ये सेल अभी भी चल रही है और 16 अगस्त तक चलेगी। इसका मतलब है अब सिर्फ 2 दिन ही आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।
999 रुपए में ईएमआई
अगर आप इस सेल के दौरान Bajaj Finserv से पेमेंट करेंगे तो आपको 999 रुपए का ईएमआई पर भी स्मार्टफोन मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप Vivo X50 Series के स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक से पेमेंट करेंगे या फिर आईसीआईसीआई बैंक से पेमेंट करेंगे तो आपको 4000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
4000 रुपए तक का कैशबैक
फेडरेल बैंक के रेग्युलर डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 4000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। इस ऑफर को डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर ही दिया जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी पेमेंट करने पर आपको 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा भी बहुत सारे ऑफर्स इस वीवो सेल में दिए जाएंगे, जिनके बारे में आप वीवो की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
स्क्रीन रिप्लेसमेंट वाला ऑफर
इस बार के वीवो सेल में कंपनी स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर यूज़र्स के सामने पेश कर रही है। Vivo X50 Series को अगर आप खरीदेंगे तो आपको 1990 रुपए में वन टाइम रिप्लेसमेंट का ऑफर मिलेगा। इस ऑफर को 6 महीने के अंदर वीवो के ऑथेराइज्ड सर्विस सेंटर पर उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप वोडा या आइडिया के यूज़र्स हैं तो आपको 12 महीने की एक्सटेंड वारंटी मिलेगी और रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा और इसके लिए आपको सिर्फ 819 रुपए का भुगतान करना होगा।
वीवो स्मार्टफोन्स की लिस्ट
इस बार वीवो के इस सेल में जिन वीवो फोन में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। उन स्मार्टफोन में Vivo X50 सीरीज का फोन है। इस सीरीज के दो फोन Vivo X50 और Vivo X50 Pro है। इन दोनों फोन के अलावा इस सेल में Vivo V19 और Vivo Y50 पर भी डिस्काउंट, कैशबैक जैसे ऑफर्स दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








