Home
News

Vivo V9 का पावरफुल वेरिएंट लॉन्च, 6GB रैम है इसमें

By Neha Kashyap

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने पॉपुलर हैंडसेट Vivo V9 का पावरफुल वेरिएंट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ये नया वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ आता है। रैम के अलावा कंपनी ने वीवो V9 के हार्डवेयर जैसे चिपसेट और कैमरा रिजॉल्यूशन को भी अपग्रेड किया है। हालांकि फोन के लुक और डिजाइन की बात करें, तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये स्मार्टफोन मैटल फ्रेम के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक भी देता है। फोन का रियर पैनल कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इस फोन का लुक आपको आईफोन X की याद दिलाएगा।

Vivo V9 का पावरफुल वेरिएंट लॉन्च, 6GB रैम है इसमें

वीवो के इस फोन में 6.3-इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो 2280x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में आईफोन X की तरह एक नोच दिया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इसफोन में पतले बैजल दिए हैं और ये 90 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

वीवो V9 का नया वेरिएंट ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर एड्रिनो 512 GPU के साथ चलता है। इसकी सर्वाधिक स्पीड 2.2GHz है। रैम की बात करें, तो इस फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इस फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन का पिछला वेरिएंट 4GB रैम और 2.2GHz ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर पर एड्रिनो 506 GPU के साथ चलता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो V9 के नए वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सैटअप दिया है, जो 13-मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा के साथ आता है, जो f/2.2 अपर्चर है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 2-मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ आता है। इसका रियर कैमरा जेंडर डिटेक्शन, पैनॉरमा मोड के साथ आता है। इसमें 4K वीडियो शूट किया जा सकता है। लो लाइट फोटोग्राफाफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है। सेल्फी के दीवानों के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसका फ्रंट कैमरा AI फेस ब्यूटीफिकेशन, जेंडर डिटेक्शन और एचडीआर मोड के साथ आता है।

वीवो V9 का 6 जीबी रैम वेरिएंट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनी के अपने OS 4.0 पर चलता है। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3260 mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, डुअल सिम और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट आदि हैं।

वीवो V9 का 6 जीबी रैम वेरिएंट ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन की कीमत इंडोनेशिया में 4,299,000 rupiah (इंडोनेशिया की करंसी) यानी करीब 20,625 रुपए है। ये फोन इंडोनेशिया में 5 जुलाई से प्री ऑर्डर और 6 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में ये फोन कब तक उपलब्ध होगा, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वीवो V9 का 6 जीबी रैम वेरिएंट भारतीय कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker Vivo has introduced V9 6GB, a new variant of the V9 smartphone, with some hardware, changes including chipset, camera resolution, RAM and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X