Home
News

Vivo कार्निवल शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

By Neha Kashyap

पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने इंडियन फैन्स के लिए Vivo Knockout Carnival सेल पेश की है। ये सेल कंपनी ने अपने ऑफलाइन कस्टमर्स के लिए पेश की है, जो बुधवार 16 मई से 18 मई तक चलेगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में कस्टमर्स वीवो के ऑफलाइन स्टोर्स से स्मार्टफोन की खरीदारी पर फ्लेट डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा ले सकेंगे। इसके अलावा कस्टमर्स को स्मार्टफोन की खरीदारी पर कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।

वीवो कार्निवल सेल में Vivo V5 Plus और Vivo V5s पर बेस्ट डील मिल रही है। वीवो V5 प्लस को यहां से को 14,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं वीवो V5s की कीमत 12,990 रुपए होगी।

Vivo कार्निवल शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

इसके अलावा इस सेल में कस्टमर्स SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर फोन की कीमत पर एक्सट्रा 5 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि ये डिस्काउंट कंपनी सिर्फ सेलेक्टेड स्मार्टफोन पर ही देगी।

वीवो की तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में अन्य ऑफर्स की बात करें, तो लकी ड्रॉ कूपन में कस्टमर्स को 1000 रुपए तक छूट मिलेगी। इसके अलावा बुक माय शो के 500 रुपए के वाउचर और सभी वीवो स्मार्टफोन की खऱीद पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑफर भी मिलेगा।

वीवो वी5 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo कार्निवल शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

वीवो वी5 प्लस 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें कंपनी का फनटच ओएस 3.0 भी दिया गया है।

ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप इस फोन की खासियत है, यह 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है जिसमें सोनी आईएमएक्स376 1/2.78इंच सेंसर दिया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। वीवो वी5 प्लस में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ़्लैश के साथ आता है।

कंपनी ने अपने इस फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इस फोन में 2.5GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर है और 4जीबी की रैम भी है। फोन 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे एक्सपैंड करने का विकल्प नहीं दिया गया है। फोन की बैटरी 3055mAh पॉवर की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Announces its Knockout Carnival sale. in this sale vivo Offering Discounts on Smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X