वीवो ने लॉन्च किया पहला 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा स्मार्टफोन
वीवो ने पहला 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा स्मार्टफोन वीवो वी5 लॉन्च कर दिया है। यह फोन सेल्फी शौकीनों के लिए खास है।

वीवो ने अपना स्मार्टफोन वीवो वी5 लॉन्च कर दिया। कहा जा रहा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन बेहद खास है और सेल्फी के शौकीनों के लिए और भी खास होने वाला है। फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।

वीवो वी5 स्मार्टफोन की कीमत 17,980 रुपए रखी गई है। यह फोन 26 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन का डिज़ाइन भी काफी शानदार है। यह फोन स्टाइल के मामले में भी काफी अच्छा है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में काफी पसंद किया जाएगा।

वीवो वी5 में 5.5 इंच का डिस्प्ले है जिसकी रेजोल्यूशन 1280*720 है। साथ ही इसमें 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन को 64 बिट 1.5GHz ओक्टाकोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ ही 4 जीबी रैम और और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
इस फोन फ्रंट पैनल में ही वाटर रेसिसटेंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमे AK4375 हाईफाई आडियो चिप और 3000mAh की बैटरी लगी है।
कंपनी ने इस इवेंट में खास ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में वह इस सीरीज के अगले फोन वीवो V5 प्लस लांच करेगा, जिसमें दो फ्रंट कैमरे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








