Home
News

Vivo Y93 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कुछ खास फीचर्स

आए दिन बाजार में स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं। नया साल लगते ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने भी अपनी तैयारी शुरु कर ली है। वहीं वीवो कंपनी भी अपने नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। बता दें, साल 2018 में वीवो ने चीन में अपने Y-सीरीज में Y93 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

Vivo Y93 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कुछ खास फीचर्स

Y93 स्मार्टफोन को भारत में 2018 दिसंबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी ने चीन और भारत के लिए स्मार्टफोन में कुछ विभिन्नताएं रखी थी। जैसा की, चीन में स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत में इसे मीडियाटेक Helio P22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था।

Vivo Y93 का नया वेरिएंट लॉन्च

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Y93 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 13,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिससे यह फोन किफायती स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल हुआ। हालांकि अब कंपनी ने Y93 स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 12,990 रुपये तय की गई है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को वीवो इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन चैनल से दो कलर ऑप्शन Starry Night और Nebula Purple में खरीद सकते हैं।

Vivo Y93 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

कंपनी ने Vivo Y93 में 6.2-इंच HD+ (720×1580 पिक्सल) डिस्प्ले को पेश किया है। भारत में लॉन्च किए गए मीडियाटेक Helio P22 प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि जरुरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो Vivo Y93 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल सेंसर है।

सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। बता दें, कंपनी ने रियर कैमरा में फेस-डिटेक्शन ऑटोफोक्स और एआई-पावर्ड पोर्टेट मोड भी दिया है। बैटरी की बात की जाए तो पावर बैकअप के लिए फोन में 4,030mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Vivo company has launched 3 GB RAM and 64 GB of variants in the Y93 smartphone. Price of Rs 12,990 has been fixed. Customers can purchase this smartphone in two Color Option Starry Night and Nebula Purple from Vivo India website and offline channel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X