वीवो वी5 प्लस, वी5 लाइट स्मार्टफोन, अब ड्यूल फ्रंट कैमरे से लीजिए सेल्फी
वीवो वी5 प्लस, वी5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च हो गए हैं। अब ड्यूल फ्रंट कैमरे से लीजिए सेल्फी का मजा।
वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वी4 प्लस और वी5 लाइट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सेल्फी फोकस्ड इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है इसका फ्रंट फेसिंग ड्यूल कैमरा सेटअप। कंपनी हाल ही में अपने वी5 प्लस स्मार्टफोन को थर्ड पार्टी के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया था।

ड्यूल सिम वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित फनटच 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 2.0 GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम है।

हालाँकि कंपनी का ज्यादा फोकस फोन के कैमरे पर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें ड्यूल सेटअप फ्रंट कैमरा है, जिसमें 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर सिया है। वीवो वी5 प्लस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट 3160mAh बैटरी के साथ आता है।

वीवो वी5 लाइट स्मार्टफोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है, यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित फनटच ऑपरेटिंग 3.0 पर काम करता है। इसमें ऑक्टा कोर 64 बिट प्रोसेसर और 3जीबी रैम है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल के साथ आता है।
इस हैंडसेट में 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। वी5 लाइट 3000mAh की बैटरी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








