20 नवंबर को भारत आ रहा है नया वीवो स्मार्टफोन

एक ओर जहां जियोनी ने अपने स्मार्टफोन एम7 पॉवर के लॉन्च के लिए इंवाईट भेजने शुरू कर दिए हैं. वहीं चाइना की एक और स्मार्टफोन कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है.
हम बात कर रहे हैं वीवो की, जो भारत में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है. वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इंवाईट भेजना भी शुरू कर दिया है. इस इंवाईट में बताया गया है कि कंपनी 20 नवंबर को नया फोन पेश कर सकती है, हालांकि फोन का नाम कंपनी ने सभी रिवील नहीं किया है.

वीवो ने जो इंवाईट मीडिया को भेजा है उसमें ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, न्वाईट में लिखा है 'see you on 20th november'. जिससे ज्यादा कुछ भी पता नहीं चलता है. इस इंवाईट में स्मार्टफोन का बैक पैनल भी दिखाया गया है. फोन के टॉप पर मैटेलिक रिम दिया गया है. कुछ इसी तरह का डिज़ाइन वीवो वी7 प्लस में भी देखा गया था.
वीवो के इस नए स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में भेजे गए इंवाईट में दिए गए डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. जो कि फोन के रियर पैनल के बीच में देखा गया है. फिलहाल इस फोन के बारे में और कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है. 20 नवंबर को वीवो के लॉन्च इवेंट में ही यह पता चलेगा कि फोन कौन सा है और इसमें और क्या है.
बता दें कि वीवो ने पिछले हफ्ते ही चाइना में वीवो Y79 को लॉन्च किया है, जिसे वीवो वी7 प्लस भी बताया जा रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स काफी सामान हैं.
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications