Home
News

वीवो का प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo NEX इंडिया में धमाल मचाने के लिए तैयार

By Devesh

आज के इस मॉर्डन जमाने में लोगों में स्मार्टफोन का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते क्रेज का फायदा स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को हो रहा है। कंपनियों लोगों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए मार्केट में नए और पहले से कहीं आधुनिक स्मार्टफोन को लॉन्च करते जा रहे हैं। इसी वजह से सभी स्मार्टफोन कंपनियों दूसरों के मुकाबले में कम से कम दाम में ज्यादा से ज्यादा नए फीचर्स वाले स्मार्टफोन बनाकर ग्राहकों के सामने पेश करते जा रहे हैं। इन कंपनियों की लिस्ट में इस वक्त चीन की वीवो कंपनी को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

वीवो का प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo NEX इंडिया में धमाल मचाने के लिए तैयार

वीवो कंपनी लगातार नए स्मार्टफोन लॉन्च करके ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती आ रही है। हाल ही में वीवो कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक के साथ पहला स्मार्टफोन Vivo X21 लॉन्च करके दुनिया को चौंका दिया था। उसके बाद अब वीवो कंपनी एक बार फिर यूजर्स का स्मार्टफोन यूज़ करने का तरीका बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की टॉप कंपनियों में से एक वीवो अब एक मोबाइल के आधुनिक तकनीक की एक मिशाल पेश करने जा रही है। 19 जुलाई को वीवो कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Vivo NEX को लॉन्च करने जा रही है। NEX कुछ ऐसी चीज है जैसी हमने पिछले कुछ सालों में नहीं देखी है।

वीवो ने पहली बार 'एलिवेटेड' फ्रंट-फेस कैमरा सेटअप की रचना की जिसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक भी है। इस डिजाइन और फीचर वाला वीवो कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है। इसके साथ इस स्मार्टफोन में फुल व्यू स्क्रीन का भी मजा यूजर्स ले पाएंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का स्नैपड्रैगन 845 सीपीयू भी शामिल हैं। कंपनी ने आजकल के यूजर्स की जरूरतों को देखते इस फोन को हर विभाग से खास बनाने की कोशिश की है। आइए हम आपको दिखाते हैं कि कैसे इस फोन के जरिए वीवो कंपनी यूजर्स को स्मार्टफोन यूज़ करने का एक नया तरीका सिखाएगी।

जबरदस्त मोबाइल डिजाइन

जबरदस्त मोबाइल डिजाइन

Vivo NEX का डिजाइन अब तक के सभी स्मार्टफोन से कुछ अलग बताया जा रहा है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में एक भव्य AMOLED डिस्प्ले हैं जिसमें सभी बेहतरीन खूबियां शामिल है। इस फोन के डिस्प्ले से यूजर्स को पूरे स्मार्टफोन के स्क्रीन पर डिवाइस को यूज़ करने का मौका मिलेगा। यह वाकई में वीवो के लिए एक उपलब्धि है। रिपोर्ट के मुताबिक वीवो नेक्स में काफी स्लिम बेजल है। जिसके टॉप पर 2.16 मिमी और नीचे 5.08 मिमी और प्रत्येक साइड पर 1.71 मिली बॉडी साइज है। जिसकी वजह से स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.24% है। इस फोन के इयरपीस, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फ्रंट-फेस कैमरा एज-टू-एज अमोलेड स्क्रीन के नीचे रहता है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी डिस्प्ले के नीचे छिपा रहता है। इसे एक आईसी के साथ नियंत्रित किया जाता है। यह सब सुनने में काफी शानदार लग रहा है और अब इंतजार बस वीवो नेक्स के हाथ में आना का है।

 

शानदार फुलव्यू डिस्प्ले

शानदार फुलव्यू डिस्प्ले

वीवो नेक्स के डिस्प्ले के बारे में हमने आपको पहले भी बताया। इस फोन का फुलव्यू डिस्प्ले काफी शानदार है। इसमें स्मार्टफोन में 6.59 इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन है जो 19.3:9 एस्पेक्ट रेशियो वाला है। जिससे फोन का बॉडी सामान्य 5.68-इंच फोन के रूप में कॉम्पैक्ट बनता है। इस बेजल रहित स्मार्टफोन में फुलव्यू का शानदार डिजाइन है। जिसमें आपको मल्टीमीडिया का आनंद लेने में काफी अच्छा लगेगा, क्योंकि आज कल मार्केट का हर स्मार्टफोन बेजल, नॉच और चिन वाला रहता है। जिसकी यूजर्स को आदत हो चुकी है। ऐसे में वीवो नेक्स के रूप में यूजर्स को एक नया अनुभव करने का मौका मिलेगा।

एलिवेट फ्रंट-फेसिंग कैमरा

एलिवेट फ्रंट-फेसिंग कैमरा

अब हम इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करेंगे। हमने आपको ऊपर भी बताया कि इस स्मार्टफोन में एलीवेटेड फ्रंट फेसिंग कैमरा है। हमने इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से ली हुई कुछ पिक्चर्स देखी है और वाकई में हम इस फोन की कैमरा क्वालिटी देखकर दंग रह गए।

कैमरा स्मार्टफोन का शानदार अनुभव कराने के लिए वीवो ने अपने फ्रंट कैमरा को हाइड करते हुए डिजाइन किया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा में माइक्रो-स्टेपिंग मोटर्स का सपोर्ट किया जाता है। जो सेल्फी लेते वक्त ऑटोमेटिकली आगे और पीछे जाता है। इस तरह से कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कुछ अलग खासियत लाने की कोशिश की है।

इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर वीवो नेक्स में एक अनोखी सेंसिंग तकनीक है। जो ऑप्टिक्स के सिद्धांतों पर काम करती है। इसका एक उदाहरण हमने हाल ही में वीवो एक्स 21 में भी देखा था। फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे होने की वजह से वीवो नेक्स को एक स्लिम और स्मूथ लुक मिलता है। जब आप Vivo X21 का AMOLED स्क्रीन को टच करते हैं तो यह आपके फिंगर के पदचिह्न को प्रकाशित करने के लिए लाइट क्रिएट करता है। जिसके बाद लाइट फोटोन रिफलेक्ट होते हैं और जिसे स्क्रीन के नीचे रूट किए गए सेंसर कैप्चर कर लेते हैं। जिसके बाद अंडरलायिंग सेंसर डिवाइस को अनलॉक करने के लिए क्रिस्प और शार्प फिंगरप्रिंट की इमेज ऑप्टिकल सिंग्नल्स को भेजता है।

AI से लैस डुअल लेंस रियर कैमरा

AI से लैस डुअल लेंस रियर कैमरा

इस स्मार्टफोन का डुअल लेंस रियर कैमरा है जो AI फीचर से लैस है। हम वीवो नेक्स के कैमरे से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। वीवो के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 12+5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। इसकी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजर की वजह से कैमरा क्वलिटी शानदार होने की उम्मीद की जा रही है। इसका कैमरा एक इमेज को कैप्चर करने के लिए 24 मिलियन फोटोसेंसेटिव यूनिट का यूज़ करता है। इसके कैमरा को विभिन्न दृश्यों को पता लगाने के लिए इसमें 'मशीन लर्निंग' एल्गोरिदम का सिस्टम भी दिया हुआ है। जिससे आपकी इमेज हर क्वालिटी में शानदार आएगी। इसके अलावा इस फोन के कैमरे में एआई फेस ब्यूटी, एआई एचडीआर, स्लो-मोशन, लाइव फोटो, पोर्ट्रेट बोके और कई अन्य उपयोगी कैमरा फ़ंक्शन भी होंगे।

Vivo NEX का हार्डवेयर और सोफ्टवेयर भी सुपर

Vivo NEX का हार्डवेयर और सोफ्टवेयर भी सुपर

वीवो कंपनी का यह फोन लेटेस्ट हार्डवेयर और सोफ्टवेयर तकनीक से लैस है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का स्नैपड्रैगन 845 सीपीयू भी शामिल हैं। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। जिससे आप आसानी से बड़ी भारी फाइलों का काम भी अपने स्मार्टफोन में कर सकते हैं।

इसके अलावा भी वीवो के इस नए और आधुनिक तकनीक वाले स्मार्टफोन में कई फीचर्स है जिसका पूरी तरह से खुलासा फोन के लॉन्च होने के बाद ही हो पाएगा। लिहाजा हम सभी को 19 जुलाई का इंतजार है जब यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo, one of the world's top companies making smartphones, is now going to present a miniature of modern mobile technology. On July 19, Vivo is launching its new smartphone Vivo NEX. Vivo created the first 'Elevated' front-face camera setup with an in-display fingerprint scanning technology.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X