Vivo यूजर्स की मौज! इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट, नए फीचर्स बदलेंगे अंदाज
स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने आखिरकार भारत में अपने लेटेस्ट OriginOS 6 की लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। यह नया इंटरफेस Android 16 पर बेस्ड होगा और कंपनी इसे अगले महीने यानी नवंबर 2025 से रोलआउट करना शुरू करेगी।
अब तक यह OS सिर्फ चीन तक सीमित था, लेकिन अब भारतीय यूजर्स को भी इसका अनुभव मिलेगा और यह अपडेट Vivo के फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज फोन्स तक पहुंचेगा।

OriginOS 6 में क्या नया है?
कंपनी के अनुसार नया OriginOS 6 सिर्फ विजुअल अपग्रेड नहीं है, बल्कि इसमें कई AI-पावर्ड फीचर्स, बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और स्थिर परफॉर्मेंस शामिल हैं। अब यूजर्स फोटो गैलरी से Live Photos में ऑब्जेक्ट्स को डिलीट कर सकेंगे, और नया AI Memory Hub नोट्स, डॉक्यूमेंट्स और टास्क को स्मार्ट तरीके से मैनेज करेगा- कुछ वैसा ही जैसा OnePlus का Mind Space या Nothing का Essential Space फीचर करता है।
इन Vivo फोनों को मिलेगा सबसे पहले अपडेट (नवंबर 2025)
- Vivo X200 Pro
- Vivo X200
- Vivo X200 FE
- Vivo X Fold 5
- Vivo V60
- Vivo X100 Pro
- Vivo X100
- Vivo X Fold 3 Pro
दिसंबर 2025 में अपडेट मिलने वाले मॉडल्स
- Vivo V60e
- Vivo V50
- Vivo 50e
- Vivo T4 Ultra
- Vivo T4 Pro
- Vivo T4R 5G
2026 की शुरुआत में आने वाले फोन्स की लिस्ट
- Vivo X90 Pro, X90
- Vivo V40 Series (V40, V40 Pro, V40e)
- Vivo V30 Series (V30, V30 Pro, 30e)
- Vivo T4 5G, T4x 5G, T3 Ultra, T3 Pro 5G, T3 5G
Vivo OriginOS 6 की खासियतें
नया फ्लूइड डिजाइन और इंटरफेस
नए OriginOS 6 में विजुअल्स को पहले से ज्यादा आकर्षक और इंटरैक्टिव बनाया गया है। ऐप ट्रांजिशन, नोटिफिकेशन एनीमेशन और होम स्क्रीन विजेट्स अब और स्मूथ अनुभव देंगे।
बेहतर बैटरी बैकअप और पावर मैनेजमेंट
Vivo ने इस बार पावर कंजम्प्शन पर खास ध्यान दिया है। सिस्टम अब अपने आप यूजर के फोन इस्तेमाल पैटर्न को समझकर बैटरी सेविंग मोड एक्टिव करता है। इससे चार्जिंग के बीच का समय काफी बढ़ जाएगा।
स्मार्ट AI सिस्टम
इसमें नया AI Performance Adjuster जोड़ा गया है जो यूजर के बिहेवियर को सीखकर CPU और GPU की परफॉर्मेंस को उसी अनुसार एडजस्ट करता है। इससे गेमिंग, कैमरा और मल्टीटास्किंग का अनुभव पहले से अधिक स्मूथ होगा।
Google Android Suite प्रीलोडेड
ग्लोबल वर्जन में अब Google के सभी जरूरी ऐप्स जैसे Gmail, Drive, Photos, और Docs प्रीलोडेड मिलेंगे। इससे चीनी फर्मवेयर की तुलना में इंटरफेस और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बन गया है।
एडवांस कैमरा एडिटिंग टूल्स
अब OriginOS 6 में कैमरा ऐप के अंदर ही कई नए AI-पावर्ड एडिटिंग टूल्स मिलेंगे।
AI Object Eraser: फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाएं।
Live Photo Editor: लाइव इमेज से बैकग्राउंड एडिट करें।
Smart Portrait Enhancer: चेहरे की ब्राइटनेस, टोन और डिटेल्स को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








