Vivo का नया ब्रांड iQOO, 1 मार्च को लॉन्च कर सकता है अपना पहला स्मार्टफोन
चाइनीज कंपनी वीवो ने काफी शानदार स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। जो बाकी मौजूद कंपनियों के हाईटैक स्मार्टफोन को टक्कर देते हैं। वहीं कंपनी अपने सेपरेट ब्रांड iQOO पर भी काफी ध्यान दे रही है। काफी समय से खबर आ रही थी कि वीवो अपने iQOO के पहले स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि iQOO ब्रांड के पहले स्मार्टफोन को 1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही काफी लीक्स सामने आ चुकी है। अब स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारें में पता चलता है। बता दें, सबसे पहले iQOO स्मार्टफोन को चीन के मर्चेंट बैंक ऐप में दिखाया गया है। इसमें डिवाइस की एक इमेज को भी पेश किया गया था। स्मार्टफोन की इमेज को सबसे पहले Gizchina ने स्पॉट किया है। सामने आई इमेज में फोन के फ्रंट साइड को देखा जा सकता है।
स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
सामने आई काफी सारी लीक्स से पता चलता है कंपनी इस स्मार्टफोन को 6.4-inch की full HD+ AMOLED display के साथ लॉन्च करेगी। जो Qualcomm Snapdragon 855 के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर पहला सेंसर 13मेगापिक्सल, दूसरा सेंसर 12मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर 2मेगापिक्सल के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 12मेगापिक्सल सेल्फी शूटर दिया जा सकता है।
डिवाइस को ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 12जीबी रैम और 256जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है। वहीं फोन का दूसरा वेरियंट 8जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को किस नाम और किस कीमत के साथ लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








