Home
News

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo Z1i हुआ लॉन्च, जानें खास फीचर्स और कीमत

By Devesh

चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपना एक नया फोन लॉन्च किया है। वीवो ने Vivo Z1 का एक नया वर्जन Vivo ZIi को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कुछ खास बातों के बारे में हम बात कर लेते हैं। वीवो का यह नया फोन 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इस फोन में एक खास ब्यूटी फीचर है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। इसके अलावा इस फोन में एक फेस वेक फीचर है जो फेसियल फीचर की मदद से आपके फोन को अनलॉक करता है। हैंडसेट में एआर स्टीकर्स हैं। इस फोन में जोवी एआई असिस्टेंट भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एआर स्टीकर्स हैं और अलग से गेम मोड भी है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo Z1i हुआ लॉन्च, जानें खास फीचर्स और कीमत

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही वीवो ने Vivo Z1 लॉन्च किया था। इस फोन में एक नए मॉडल के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन फिलहाल मार्केट में ब्लैक गोल्ड और हाइन रेड कलर में मिलता है। जिसके बाद अब वीवो कंपनी ने इसी फोन का एक नया रूप मार्केट में उतारा है। वीवो के इस नए Vivo Z1 के फीचर्स पर नजर डालें तो यह एक डुअल सिम फोन है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए लिहाज से भी यह स्मार्टफोन कुछ खास है, क्योंकि उसके लिए इसमें एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

इस फोन की स्टोरेज क्षमता पर नजर डालें तो इसमें 4 जीबी रैम मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज भी मौजूद है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन का कैमरा क्वालिटी भी अच्छा है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से म पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए भी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो फेस वेक सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा के लिए इस फोन में एक शानदार एलईडी फ्लैश भी है, जो कम लाइट में शानदार पिक्चर क्लिक करने में मदद करती है।

इन सभी फीचर्स के अलावा भी इस स्मार्टफोन में कुछ और फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर हैं। अब इस फोन की बैट्री क्षमता की बात करें तो इसमें 3260 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है।

चीन के बाजार में इस फोन की अभी कीमत 1,898 चीनी युआन यानि करीब 19,600 रुपए है। चीन के मार्केट में इसे 7 जुलाई से बेचा जाएगा। फिलहाल भारत में इस फोन के लॉन्च होने की कोई पुख्ता ख़बर नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo launched Vivo ZIi, a new version of Vivo Z1. We talk about certain things about this smartphone. Vivo's new phone comes with 90 percent screen to body ratio. This phone has a special beauty feature based on Artificial Intelligence. Apart from this, there is a Face Wake feature in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X