6 सितंबर को लॉन्च हो सकता है Vivo का नया Vivo v11 स्मार्टफोन
Vivo कंपनी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च करने वाली है। बता दें Vivo का यह नया स्मार्टफोन Vivo11 होगा। इस फोन के बारे में भी काफी चर्चाएं हो रही है। फोन के लॉन्च होने की खबर कंपनी द्नारा 'ब्लॉक योर डेट' नाम से इनवाइट भेजने पर मिली है। इस इनवाइट से पता चलता है कि कंपनी 6 सितंबर को एक नया प्रॉडक्ट लॉन्च करने वाली है।

हालांकि इससे ज्यादा कोई खबर सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि लॉन्च होने वाला Vivo v11 का नया डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। याद दिला दें कि इससे पहले कंपनी इसी तकनीक के साथ अपने स्मार्टफोन X21 और Vivo NEX को बाजार में उतार चुकी है।
6 सितबंर हो सकता है Vivo v11 लॉन्च
खबरों के मुताबिक कंपनी 6 सितंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में वीवो वी11 के साथ वीवो वी11 प्रो स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से भेजे गए मेल की तस्वीर से यह भी पता चलता है कि वीवो वी11 एक्सपीरियंस दी 11 ऑन 06.09.2018' और इसमें 11 को हाइलाइट किया गया है। जिससे स्मार्टफोन 6 सितंबर को लॉन्च करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कैसा होगा नया Vivo v11 स्मार्टफोन
बता दें, एक ऑनलाइन वेब रिपोर्ट, 91Mobiles से पता चला है कि सबसे पहले इस डिवाइस को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन एजेंसी पर मॉडल नंबर वीवो 1804 नाम से देखा गया था। 91Mobiles की रिपोर्ट में वीवो वी11 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी गई है। हालांकि भारत में फोन की कीमत के बारें में कुछ भी कहना अभी नामुमकिन होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo v11 स्मार्टफोन में 6.41 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगी। साथ ही स्मार्टफोन में ओप्पो एफ9 की तरह 'वी' नॉच डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिलेगा।
स्टोरेज, कैमरा और बैटरी
Vivo v11 हैंडसेट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना है। इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक भी बढ़ाया जा सकेगा। स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया जाएगा। फोन में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मिलेगा। शानदार सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। बता दें, Vivo v11 स्मार्टफोन ऐंड्रायड 8.1 ओरियो पर काम करेगा। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।
हालांकि Vivo v11 को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन 6 सितंबर को लॉन्च होने के साथ फोन की सभी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों के सामने आ जाएगी। कंपनी ने Vivo v11 स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा नहीं किया है। ना ही यह पता लग पाया है कि ग्राहक स्मार्टफोन को कैसे खरीद पाएंगे। इन सभी सवालों के जवाब के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications








