Home
News

वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने लॉन्च किया iQOO Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने दमदार स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। काफी समय से खबर आ रही थी कि कंंपनी का सब ब्रांड iQOOअपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें, आखिरकार iQOO ने अपना पहला iQOO smartphone लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि वह अपने सब-ब्रांड iQOO के तहत केवल प्रीमियम स्मार्टफोन ही पेश करेगा। iQOO smartphone Snapdragon 855 SoC के साथ आता है। वहीं स्मार्टफोन 44w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

वीवो के सब-ब्रांड  iQOO ने लॉन्च किया iQOO Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Smartphone की कीमत

स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे चार वेरियंट के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन का पहला वेरियंट 6GBरैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 2,998 युआन यानी करीब 32,000 रुपये है। यह स्मार्टफोन 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

हैंडसेट का 8GB रैम वाला वेरिएंट 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिनकी कीमत 3,298 युआन यानी करीब 35,000 रुपये और 3,598 युआन यानी करीब 38,000 रुपये है। वहीं, स्मार्टफोन के आखिरी वेरियंट को 12GBरैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 4,298 युआन यानी करीब 45,000 रुपये है।

iQOO Smartphone स्पेसिफिकेशन

iQOO स्मार्टफोन में 6.41 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जो टीयरड्रॉप डिजाइन के साथ आती है। इस फुल एचडी+ डिस्प्ले का रेज्यूलेशन 1080 x 2340 पिक्सल है। बता दें, स्मार्टफोन में लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप 13MP+12MP+2 मेगापिक्सल दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। हैंडसेट में 4,000mAh केपिसिटी वाली बैटरी मौजूद है। iQOO Smartphone में यूएसबी टाइप सी पोर्ट को पेश किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। वहीं, वीवो के फनटच ओएस पर काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Eventually iQOO has launched its first iQOO smartphone. The company has already said that it will offer only premium smartphones under its sub-brand iQOO. iQOO smartphone comes with Snapdragon 855 SoC. Smartphone 44w supports fast charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X