Vivo S1 Pro भारत में हुआ लॉन्च: कैमरा, कीमत, ऑफर, फीचर्स और बिक्री, जानिए सबकुछ
Vivo कंपनी ने 2020 में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 2020 में वीवो के पहले स्मार्टफोन का नाम Vivo S1 Pro है। वीवो कंपनी ने अपनी एस सीरीज में एक नए स्मार्टफोन को शामिल कर लिया है। इस फोन में कंपनी ने 48 MP का बैक कैमरा और 32 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

हालांकि इस स्मार्टफोन को कंपनी आज यानि 4 जनवरी को लॉन्च करने वाली थी लेकिन कंपनी ने इसे बिना किसी इवेंट के एक दिन पहले ही यानि 3 दिसंबर को ही लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 19,990 रुपए रखी है।
कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने बिक्री के लिए भी पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन को आज से ही अमेज़न, फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया पर बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है।
इसके अलावा इस फोन को ऑफलाइन वीवो स्टोर्स में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 19,990 रुपए रखी है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी रोम वाला वेरिएंट मिल रहा है। आपको बता दें कि इस फोन में कंपनी ने सिर्फ एक ही रैम वेरिएंट पेश किया है। हालांकि इस फोन को आप तीन अलग-अलग कलर में खरीद सकते हैं। इनमें मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रिमी व्हाइट कलर शामिल हैं।
आईसीआईसीआई बैंक से खरीदारी करने पर यूज़र्स को 10% कैशबैक मिलेगा। इसके साथ हर बार फोन खरीदने पर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी।
आपको बता दें कि ये ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की खरीदारी पर उपलब्ध है। हालांकि इसमें स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक ही है। इसके अलावा अगर आप जियो सिम यूज़ करते हैं तो आपको 12,000 रुपए तक का एक्सट्रा फायदा भी हो सकता है।
बैक कैमरा सेटअप
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो सबसे पहले इसके कैमरा सेटअप की बात होगी। इस फोन में कंपनी ने क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। जिसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, यह कैमरा सुपर नाइट मोड के साथ आता है।
इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो सुपर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं इसका तीसरा बैक कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो सुपर मैक्रो लेंस के साथ आता है, जबकि इसका चौथा बैक कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है, जो बुके इफेक्ट के साथ आता है।
बैक कैमरा के खास फीचर्स की लिस्ट
इस फोन के बैक कैमरा सेटअप में अच्छी तस्वीर क्लिक करने के लिए कुछ खास फीचर्स शामिल किए हैं। इसके अंदर एचडीआर मोड से लेकर स्लो-मोशन वीडियो तक सभी खास फीचर्स शामिल हैं। हमने इन सभी फीचर्स को नीचे इंग्लिश में लिखकर बताया है।
HDR. Filters, AI Portrait Lighting, AI Super Wide Angle, Bokeh and Shot Re-Focus. Super Macro, Super Night Mode, Panorama, Live Photo, Pro, AR Stickers, AI Portrait Framing, AI Scene Identification, Watermark. Video, Ultra Wide Video, Slo-Mo, Time Lapse.
Vivo S1 Pro का फ्रंट कैमरा भी 32 मेगापिक्सल का है। आपको बता दें कि फ्रंट कैमरा अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल से ज्यादा का नहीं आया है। इस फोन के फ्रंट कैमरे में भी कुछ खास फीचर्स शामिल हैं, जिनके नाम हम यहां इंग्लिश में लिखकर बता रहे हैं।
AI Face Beauty, HDR, Filters, AI Portrait Lighting, Group Selfie (Panorama), Super Night Selfie, Live Photo, AR Stickers, Watermark, Mirror Selfie.
प्रोसेसर और बैटरी
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो ये फोन Qualcomm Snapdragon 665 के साथ लॉन्च हुआ है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9.0 पर बेस्ड है और यह Funtouch OS 9.2 पर रन करता है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को यूज़र्स 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की एक दमदार बैटरी दी है, जो 18W के डुअल इंजन फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है।
डिस्प्ले, कनेक्टिविटी और सेंसर्स
इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.38 इंच की डिस्प्ले दी है। यह एक Super AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080*2340 है। इसमें Capacitive multi-touch की सुविधा यूज़र्स को मिलेगी। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 2.4G+5G, Bluetooth 5.0, USB Type-C, GPS, OTG और FM का सपोर्ट भी है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इसके अलावा Vivo S1 Pro में यूज़र्स को Accelerometer, Ambient light sensor, Proximity Sensor, E-compass, Gyroscope sensor का सपोर्ट भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








