Vivo S1 Pro कल होगा लॉन्च, आज ही जानिए फीचर्स और कीमत
नया साल शुरू हो गया है, इसी के साथ सभी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं। इन कंपनियों की लिस्ट में एक नाम Vivo का भी है। कंपनी समय-समय पर अपने शानदार स्मार्टफोन्स से यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती है। वहीं, कंपनी अपने किफायती लेकिन दमदार स्मार्टफोन्स के लिए मार्केट में जानी जाती है।

नए साल के साथ कंपनी एक बार फिर अपना नया स्मार्टफोन लेकर आई है। बता दें, कंपनी 4 जनवरी को अपने Vivo S1 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस बात की जानकारी कंपनी ने ट्विटर पर दी। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को अमेजन की मदद से बेचेगी। बता दें, कंपनी ने चीन में इस स्मार्टफोन को 2019 मई में लॉन्च किया था।
Vivo S1 Pro स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
Vivo कंपनी पहले ही Vivo S1 Pro स्मार्टफोन को फिलीपींस में लॉन्च कर चुकी है, जिससे फोन की स्पेसिफिकेशन के बारें में बताना काफी आसान है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच और डायमंड-शेप क्वाड कैमरे के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन 6.38 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो फुल-एचडी प्लस रिसोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
बता दें, स्मार्टफोन पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। वही, फोन में Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट मौजूद होगा जो जो Adreno 612 GPU के साथ आएगा।
Vivo S1 Pro की कुछ खास खूबियां
Vivo S1 Pro स्मार्टफोन में स्टोरेज की बात करें तो कंपनी अपने इस फोन को 8GB RAM और 256GB जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। हालांकि फोन की कीमत को लेकर फिलहाल किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। अब देखना होगा यूजर्स को Vivo S1 Pro कितना पसंद आता है।
Vivo के साथ-साथ किसी भी दूसरी कंपनी और टेक जगत की किसी भी ख़बर को पढ़ने और जानने के लिए आप हमारे यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहें। आप हमे फेसबुक पेज और वेरीफाइड हेलो अकाउंट पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप किसी खास टेक टिप्स या ट्रिक्स के बारे में भी जानना चाहते हैं तो आप फेसबुक या हेलो के जरिए मैजेस या कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके द्वारा पूछी गई टेक टिप्स को जरूर बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








