Vivo S50 और S50 Pro Mini दिसंबर में लॉन्च के लिए तैयार, जानिए कीमत, फीचर्स और खासियतें
Vivo अपनी नई S50 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले यह सीरीज नवंबर में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन अब लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में इसकी एंट्री तय मानी जा रही है।
टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि कंपनी इस बार लॉन्च से पहले एक टीज़र कैंपेन भी चलाएगी, जिससे यूजर्स को डिवाइस की झलक देखने को मिल सकती है। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। Vivo S50 (स्टैंडर्ड मॉडल) Vivo S50 Pro Mini (कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल वर्जन)।

Vivo S50: संभावित स्पेसिफिकेशन
- रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S50 में मिलेगा।
- 6.59-इंच OLED डिस्प्ले
- 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट
- Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
- 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जिससे जूम और नाइट फोटोग्राफी बेहतर होगी। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह लगभग 5000mAh से अधिक होगी।
Vivo S50 Pro Mini: पावरफुल और कॉम्पैक्ट वर्जन
दूसरी ओर, Vivo S50 Pro Mini को एक कॉम्पैक्ट लेकिन ज्यादा एडवांस वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा।
इसमें मिलने की संभावना है।
- 6.31-इंच OLED डिस्प्ले
- 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट
- Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर
- 6040mAh से बड़ी बैटरी
- 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा डिपार्टमेंट में भी यह मॉडल खास रहेगा। इसमें हाई-एंड पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है, जैसा कि स्टैंडर्ड S50 में मिलेगा।
सॉफ्टवेयर और इंटरफेस
दोनों मॉडल्स Android 16 पर आधारित Vivo OriginOS 6 पर काम करेंगे।UI को कंपनी ने और स्मूद, मॉडर्न और AI-केंद्रित बनाया है, जिससे परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग अनुभव बेहतर रहेगा।
ग्लोबल लॉन्च की योजना
इंडस्ट्री सोर्सेज के अनुसार, Vivo इन मॉडलों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रीब्रांड करके लॉन्च कर सकती है। संभावना है कि ये फोन्स ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 या Vivo X300 नाम से पेश किए जाएं। इससे Vivo को ग्लोबल यूनिफॉर्म ब्रांडिंग बनाए रखने में मदद मिलेगी।
संभावित कीमत
हालांकि Vivo ने अभी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक के मुताबिक Vivo S50 की कीमत लगभग ₹34,000-₹38,000 के बीच हो सकती है। जबकि Vivo S50 Pro Mini की कीमत ₹42,000-₹45,000 के आसपास रहने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications