Home
News

Vivo ने लॉन्च किया दो सेल्फी कैमरा वाला एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

वीवो कंपनी ने अपना एक नया दो सेल्फी कैमरा वाला फोन लॉन्च किया है। वीवो कंपनी की बात करें तो इस फोन का नाम Vivo S7t 5G है। इस फोन कई शानदर फीचर्स, प्रोसेसर जैसी तमाम चीजें दी गई है। इस फोन को कंपनी ने Black और Monet Diffuse कलर ऑप्शन में पेश किया है। आइए हम आपको इस फोन के तमाम खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Vivo ने लॉन्च किया दो सेल्फी कैमरा वाला एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने 91.2 पर्सेंट का ऑस्पेक्ट रेशियो दिया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 820 SoC के साथ 8GB LPDDR4X RAM दिया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में कंपनी ने तीन बैक कैमरों का सेटअप दिया है, जिसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। वहीं इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है जबकि इस फोन का तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल के ब्लैक एंड व्हाइट लेंस के साथ आता है।

इस फोन का सेल्फी कैमरा यूज़र्स को काफी आकर्षित कर रहा है। इस फोन में कंपनी ने 2 सेल्फी कैमरा दिए है। इसका पहला कैमरा 44 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन के बैटरी सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी है जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी डुअल बैंड वाईफाई, 5जी, ब्लूटूथ 5.1 जीपीएस, यूएसबी टाइप सी समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।

इस फोन का वेरिएंट और कीमत

अब आखिर में इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। हालांकि इस फोन को फिलहाल सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया गया है। वहां Vivo S7t की कीमत CNY 2,698 यानि करीब 30,500 रुपए है। वीवो कंपनी के चीनी स्टोर में इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo company has launched a new phone with two selfie cameras. Talking about Vivo company, the name of this phone is Vivo S7t 5G. This phone has been given many cool features, many things like processor. The company has introduced this phone in Black and Monet Diffuse color options. Let us tell you about all the special features of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X