iQoo 3: भारत में दूसरा 5G फोन हुआ लॉन्च, शानदार फीचर्स और 15,000 तक के ऑफर्स के साथ
वीवो की सब-ब्रांड कंपनी iQoo ने भारत में iQoo 3 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में काफी चर्चाएं हो रही थी क्योंकि ये एक 5जी स्मार्टफोन और भारत में लॉन्च होने वाला दूसरा 5जी स्मार्टफोन है। अगर आप मोबाइल में गेम्स खेलने के शौकिन हैं तो ये स्मार्टफोन आपको काफी खुश कर सकता है। आइए आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

4G मॉडल का वेरिएंट
आइकू कंपनी ने अपने iQoo 3 को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसका एक वेरिएंट 4जी मॉडल वाला है और दूसका मॉडल 5जी वेरिएंट वाला है। 5जी वाला वेरिएंट इस फोन का एक प्रीमियम वेरिएंट है। इसके 4जी मॉडल की बात करें तो ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 36,990 रुपए है। 4जी मॉडल का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपए है।
5G मॉडल का वेरिएंट
iQoo 3 का 5जी मॉडल वाला फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 44,990 रुपए में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने क्वांटम सिल्वर, वोलकेनो ऑरेंज और टोरेंडो ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 4 मार्च को आयोजित की जाएगी।
इस फोन की बिक्री Flipkart और इस कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट iQoo.com पर होगी। इस फोन पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स की बात करें तो अगर आप इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 3,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं रिलायंस जियो के यूज़र्स को 12,000 रुपए तक का फायदा हो सकता है।
इस फोन का डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 6.44 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन में एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका अनुभव बेहद शानदार होने की संभावना है। इस फोन को कंपनी ने 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है।
इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX582 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इसका दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस है। वहीं इसका तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इन सबके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल बुके मोड के लिए पोर्टेट कैमरा के तौर पर फोन पर शामिल किया गया है।
इस फोन में कंपनी ने इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर भी शामिल किया गया है। वहीं इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम फीचर्स को शामिल किया है। इस फोन 4,440 एमएएच की दी गई है, जो 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








