नए रंग में लॉन्च हुआ सबसे खूबसूरत Vivo T1 5G फोन, कीमत और फीचर्स जानने के बाद जरूर खरीदना चाहेंगे
Vivo T1 5G एक नए सिल्की व्हाइट कलर वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को इस साल पहली बार फरवरी में रेनबो फैंटेसी और स्टारलाईट ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। यह नया कलर ऑप्शन फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 6.58-इंच का फुल-एचडी+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। वीवो टी1 5जी में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है।

Vivo T1 5G Silky White price in India
नए Vivo T1 5G Silky White कलर ऑप्शन की कीमत भारत में 15,990 रुपये है और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट के साथ आता है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। बता दें कि यह फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Vivo T1 5G Silky White specifications
वीवो टी1 5जी सिल्की व्हाइट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह Android 12 पर आधारित होने के साथ यह FunTouch OS 12 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स पर चलाता है। स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो 240Hz टच सैंपलिंग दर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट देता है। यह स्नैपड्रैगन 695 5G SoC से लैस है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

Vivo T1 5G Camera
Vivo T1 5G में प्राइमरी 50-मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कैमरा सेटअप में 2-मेगापिक्सेल सेंसर भी शामिल किया गया हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। वीवो ने हैंडसेट में कुछ कैमरा फीचर्स जैसे सुपर नाइट मोड और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट मोड को शामिल किया है।
Internal Storage
Vivo T1 5G में 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और यूएसबी ओटीजी कनेक्टिविटी विकल्प दिया गया हैं। Vivo का यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जीपीएस, ई-कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप सेंसर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications







