Vivo T1 5G का स्पेशल फेस्टिव एडिशन जल्द होगा लॉन्च, तगड़ी बैटरी और धांसू कैमरा; जानिए फीचर्स
Vivo ने भारत में T1 5G smartphone के नए कलर वेरिएंट की घोषणा की है. डिवाइस को इस साल फरवरी में Starlight Black and Rainbow Fantasy रंगों में लॉन्च किया गया था. Vivo T1 5G सिल्की व्हाइट पेंट जॉब में उपलब्ध होगा. ब्रांड का कहना है कि स्पेशल फेस्टिव एडिशन फोन की कीमत का खुलासा 17 सितंबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे किया जाएगा.

Vivo T1 5G स्पेशल फेस्टिव एडिशन यानी सिल्की व्हाइट कलर ऑप्शन रेगुलर T1 5G की तरह ही स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा. इसमें 6.58-इंच की स्क्रीन, वॉटरड्रॉप नॉच और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें एक बॉक्सी फॉर्म फैक्टर है और डिवाइस को 8.25 मिमी मापने वाला सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन माना जाता है. स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो पावर बटन में एम्बेडेड है.
Vivo T1 5G Price
Vivo T1 5G की कीमत 15,990 रुपये है. इस दाम में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. फोन को 6GB + 128GB और 8GB + 128GB मॉडल में भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये है.

Vivo T1 5G Camera
Vivo T1 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है. अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है. सुपर नाइट मोड और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट मोड फोन के 6 जीबी और 8 जीबी रैम मॉडल के साथ उपलब्ध होंगे.
Vivo T1 5G Battery
Vivo T1 5G में कनेक्टिविटी के लिए5G, 4G LTE, dual-band Wi-Fi, Bluetooth v5.1, USB Type-C port और USB ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








