Vivo T1X की पहली सेल शुरू, सिर्फ 749 रुपए में खरीदने का बढ़िया मौका
Vivo T1X की आज भारत में पहली सेल हैं। वीवो T1X जिसे हाल ही में देश में लॉन्च किया गया था। वीवो का यह फोन बजट यूजर्स के लिए हैं और आज इसकी Flipkart पर पहली सेल हैं जिसमें कई बढ़िया ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसके बाद आप इस फोन को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। Vivo T1X 4GB-64GB और 6GB-128GB के स्टोरेज वेरिएंट में आता हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती हैं। तो आइये फ्लिपकार्ट के इस ऑफर के बारे में जानते हैं।

Vivo T1X की भारत में पहली सेल शुरू, मिल रहे हैं जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
जैसा कि हमने पहले बताया है कि Vivo T1X जो दो स्टोरेज ऑप्शन में आता हैं जिसकी कीमत 4GB RAM और 64GB के लिए 11,999 रुपए हैं और 6GB RAM 128GB के लिए 14,999 रुपए रखी गई हैं।
हालांकि दोनों ही मॉडल्स की मूल कीमत ज्यादा हैं लेकिन अभी डिस्काउंट के बाद इतनी कीमत में खरीद सकते हैं।
वहीं यदि आप Vivo T1X के 4GB-64GB स्टोरेज को किसी अच्छी कंडीशन वाले फोन के एक्सचेंज के साथ खरीदते हैं तो 11250 रुपए तक का ऑफर मिल सकता हैं। इसके अलावा यदि आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड की मदद से पेमेंट करेंगे तो 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता हैं।
इसी तरह 6GB RAM 128GB स्टोरेज की बात करें तो इसकी मूल कीमत तो 14,999 रुपए रखी गई हैं लेकिन इस पर 14250 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यानी यह मोबाइल आपके पास सिर्फ 749 रुपए में आ सकता हैं। इसके अलावा इस पर भी आपको HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड की मदद से पेमेंट करेंगे तो 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता हैं।

Vivo T1X के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
यदि हम फीचर्स और स्पेक्स की बात करें, तो Vivo T1X में 50MP + 2MP का प्राइमरी कैमरा और फ्लैश लाइट मिलती हैं। जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 के प्रोसेसर के साथ आता है। यह Full HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








