Home
News

4000 रुपये का प्राइस ड्रॉप, Vivo T3 Ultra को कम दाम में खरीदने का मौका; फीचर्स एक से बढ़कर एक!

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को कम दाम में खरीदा जा सकता है। इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद अब तक कंपनी ने दो बार इसके दाम घटाए हैं। इस साल जनवरी में फोन की कीमत 2000 रुपये कम की गई थी और अब एक बार फिर इस पर प्राइस ड्रॉप देखने को मिला है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत कम हो गई है।

MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले वाले फोन को इस वक्त खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है। याद दिला दें स्मार्टफोन के बेस मॉडल की कीमत लॉन्च के समय 31,999 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 35,999 रुपये थी। अब नई कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

Vivo T3 Ultra को कम दाम में खरीदने का मौका

2000 रुपये कम हुई कीमत

जनवरी में वीवो टी3 अल्ट्रा की कीमत 2000 रुपये कम हुई थी और अब भी कंपनी ने 2000 रुपये घटा दिए हैं। यानी टोटल 4000 रुपये का प्राइस ड्रॉप। प्राइस कट होने के बाद 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल का प्राइस 31,999 रुपये हो गया है। नई कीमतें एक मई 2025 से लागू हो गई हैं। डिवाइस को वीवो इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसमें Lunar Grey और Forest Green कलर ऑप्शन मौजूद हैं।

Vivo T3 Ultra फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर से लैस है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी पावरफुल है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह एंड्रॉइड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है।

Vivo T3 Ultra को कम दाम में खरीदने का मौका

कैमरा की बात करें तो Vivo T3 Ultra में पीछे की तरफ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का हाई-रिजोल्यूशन कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, और IP68 रेटिंग भी है, जो इसे पानी और धूल से सेफ बनाती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X