सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo T4, बार-बार चार्जिंग के झंझट से मिलेगा छुटकारा, कितनी होगी कीमत?
Vivo भारतीय मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस फोन में कंपनी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी ऑफर करेगी। Vivo T4 5G के नाम से लाए जा रहे फोन के बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल रिवील हो चुकी है।
इसकी सटीक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन वीवो ने इंडिया वेबसाइट पर नए T सीरीज स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। Vivo T4 को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।

Vivo T4 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च
Vivo T4 5G स्मार्टफोन को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए Vivo T3 5G के सक्सेसर के तौर पर लेकर आ रही है। फोन में कंपनी कई अपग्रेड फीचर्स दिए जाएंगे। खासकर बैटरी के मामले में।
Vivo T4 5G की खासियतें
यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन चिपसेट और होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा। इसमें 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे भारत की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। बैटरी 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ एमोलेड क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले हो सकती है।
फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिहाज से देखें तो अपकमिंग फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। डिवाइस का वजन 195 ग्राम और मोटाई 8.1mm बताई जा रही है।
लॉन्च और कीमत
Vivo T4 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लिस्ट हो चुका है। इसकी कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शंस में आ सकता है।
यह एंड्रॉइड 15-बेस्ड फनटच ओएस 15 पर रन करेगा। यह स्मार्टफोन Vivo T3 5G का सक्सेसर होगा, जिसे भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








