Home
News

Vivo T4 5G भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 7300mAh बैटरी

Vivo भारत में अपनी T सीरीज के नए परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन Vivo T4 5G को 22 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन का टीजर जारी किया है, जिसमें इसके बड़े बैटरी पैक और दमदार चिपसेट की झलक दी गई है।

फोन की लॉन्चिंग Flipkart और Vivo की वेबसाइट के जरिए होगी। इसमें 7300mAh की सबसे बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो अब तक किसी भी भारतीय स्मार्टफोन में नहीं देखी गई है।

Vivo T4 5G भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च

पावरफुल मिलेगा प्रोसेसर

इसके साथ ही इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा, जो Adreno 720 GPU के साथ आएगा। फोन में 8GB/12GB रैम के साथ 128GB और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज दी जा सकती है।

डिस्प्ले और कैमरा सेटअप

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo T4 5G में 6.77 इंच की फुल HD+ एमोलेड स्क्रीन मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। डिजाइन के मामले में इसमें पंच-होल डिस्प्ले और स्लिम बेजल्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

कैमरा सेटअप में फोन के रियर साइड पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर होगा, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलेगा।

कितना होगी कीमत?

Vivo T4 5G के दो कलर वेरिएंट Emerald Blaze और Phantom Grey में आने की संभावना है। जहां तक कीमत की बात है तो इसकी कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है, जैसा कि iQOO Z10 के प्राइसिंग ट्रेंड से अंदाजा लगाया जा रहा है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होगी।

बता दें इस फोन को Vivo T3 5G के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। पिछले फोन की तुलना में नए फोन में कंपनी कई बड़े अपग्रेड करने वाली है। खासकर बैटरी के मामले में। पिछले फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई थी, लेकिन इसमें बैटरी क्षमता बढ़ सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X