Vivo T4 Pro कल होगा लॉन्च, दमदार कैमरा और Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस
स्मार्टफोन ब्रांड Vivo भारत में अपना नया Vivo T4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी ने लॉन्च डेट कन्फर्म करने के साथ कई फीचर्स भी टीज किए हैं।

Vivo T4 Pro को भारत में 26 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की बिक्री Flipkart और Vivo India e-store पर शुरू होगी। टीजर के अनुसार, यह स्मार्टफोन ब्लू और गोल्डन कलर ऑप्शन में मिलेगा।
कीमत की उम्मीद
हालांकि, कंपनी ने कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। पिछले साल Vivo T3 Pro को ₹24,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.78-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और होल-पंच कटआउट के साथ आएगा। पीछे की ओर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और Aura Light फ्लैश देखने को मिलेगा। फोन का डिजाइन 7.53mm मोटाई के साथ प्रीमियम लुक देगा। साथ ही, इसे IP68+IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी।
परफॉर्मेंस
Vivo T4 Pro को Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से पावर किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 10 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर करेगा। फोन में Android 15 आधारित Funtouch OS 15 मिलेगा और इसमें कई AI फीचर्स भी होंगे।
कैमरा सेटअप
स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें शामिल हैं। 50MP Sony प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 50MP Sony IMX882 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। पेरिस्कोप लेंस के जरिए 10X Stage Telephoto Portraits की सुविधा मिलेगी। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी
फोन में बड़ी 6,500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक पावर देगी। कुल मिलाकर, Vivo T4 Pro दमदार कैमरा, पावरफुल Snapdragon चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-हाई रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








