Vivo T4 Pro 5G vs Vivo T3 Pro 5G: जानिए कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट डील
Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया T4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जो T3 Pro 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। दोनों ही स्मार्टफोन मिड-प्रिमियम सेगमेंट में आते हैं और दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ के साथ पेश किए गए हैं।
अगर आप Vivo का नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि Vivo T4 Pro 5G और T3 Pro 5G में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन सही रहेगा। आइए फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के आधार पर इनका कंपेरिजन करते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo T4 Pro 5G में 6.77-इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Vivo T3 Pro 5G में 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, लेकिन इसकी ब्राइटनेस 1300 निट्स तक ही है। डिजाइन की बात करें तो T4 Pro पतला (7.53mm) और हल्का (192g) है, जबकि T3 Pro थोड़ा भारी है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
T4 Pro 5G को Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है, जो इसे और स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस देता है। इसमें Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 मिलता है, साथ ही चार साल तक OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा है।
वहीं, T3 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो अच्छा है लेकिन T4 Pro की तुलना में थोड़ा पीछे है। यह फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Vivo T4 Pro का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी सेंसर + 50MP Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो + 2MP बोकेह कैमरा का ट्रिपल सेटअप मिलता है। फ्रंट पर 32MP कैमरा है।
वहीं, T3 Pro 5G में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। कैमरा सेगमेंट में T4 Pro काफी आगे निकल जाता है।
बैटरी और चार्जिंग
T4 Pro 5G में 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर, T3 Pro 5G में 5500mAh बैटरी है और इसमें भी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यानी बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड दोनों ही मामलों में T4 Pro बेहतर है।
अन्य फीचर्स
T4 Pro IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है, जबकि T3 Pro में IP64 रेटिंग है। T4 Pro में Google Gemini AI इंटीग्रेशन और AI टूल्स (AI Erase, AI Magic Move, AI Captions आदि) भी मिलते हैं, जो इसे और स्मार्टफोन से अलग बनाते हैं।
कीमत
Vivo T4 Pro 5G
- 8GB + 128GB- 27,999 रुपये
- 8GB + 256GB- 29,999 रुपये
- 12GB + 256GB- 31,999 रुपये
Vivo T3 Pro 5G
- 8GB + 128GB- 23,999 रुपये
- 8GB + 256GB- 25,999 रुपये
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और फ्यूचर-रेडी परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Vivo T4 Pro 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप ₹24-26 हजार में एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं तो Vivo T3 Pro 5G भी बेहतरीन डील है।


Click it and Unblock the Notifications








