Home
News

₹3000 डिस्काउंट के साथ Vivo T4 Pro 5G की सेल शुरू, इन 5 पॉपुलर फोन से कड़ा मुकाबला

Vivo ने अपना नया T4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर ₹3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 7 Gen 2 प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं।

इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसमें 8GB+ 56GB और 12GB+256GB वेरिएंट भी मौजूद हैं। मिड-रेंज सेगमेंट में इस फोन को सीधे तौर पर कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स से टक्कर मिलेगी। आइए देखते हैं कौन से 5 फोन इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

इन 5 पॉपुलर फोन से Vivo T4 Pro 5G का कड़ा मुकाबला!

1. Realme P4 Pro

इस फोन में 144Hz HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दी गई है। Snapdragon7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB+512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। 50MP का सेल्फी कैमरा इस फोन में मिलता है। अपने डिजाइन और मैसिव बैटरी के कॉम्बिनेशन के चलते यह Vivo T4 Pro 5G को सीधी चुनौती देता है। इस फोन की कीमत 24,999 रुपये से स्टार्ट हो जाती है।

2. OnePlus Nord 4

OnePlus का मिड-रेंज फोन Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। OxygenOS और ब्रांड वैल्यू की वजह से यह फोन उन यूजर्स को आकर्षित करेगा, जो Vivo T4 Pro को नजरअंदाज कर सकते हैं। इसमें 100W सुपरवूक चार्जिंग वाली 5,500mAh की बैटरी पावर के लिए लगाई गई है।

3. Nothing Phone (2a) Plus

Nothing का यह फोन अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और 30,000 रुपये से कम प्राइस रेंज में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। डिजाइन और ब्रांडिंग की वजह से यह युवा यूजर्स के बीच Vivo T4 Pro का मजबूत कॉम्पिटिटर है।

4. Realme GT 6T

Realme GT 6T में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है। यह परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है और बैटरी व पावर के मामले में Vivo T4 Pro 5G को टक्कर देता है।

5. Samsung Galaxy M55 5G

Samsung का M55 5G अपने Super AMOLED डिस्प्ले और भरोसेमंद ब्रांड सपोर्ट के साथ आता है। लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट और बेहतर कैमरा ऑप्टिमाइजेशन इसे Vivo T4 Pro 5G का पॉपुलर अल्टरनेटिव बनाता है।

कुल मिलाकर, Vivo T4 Pro 5G ने बैटरी और डिस्प्ले के दम पर मिड-रेंज मार्केट में एंट्री मारी है, लेकिन Realme, OnePlus, Nothing और Samsung जैसे ब्रांड्स पहले से ही इस सेगमेंट फोन पेश करते हैं। ऐसे में किसी भी फोन को खरीदने से पहले आपको अपनी जरूरतों का समझना होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X