Vivo T4 Pro अगले हफ्ते भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया मेन फीचर्स का खुलासा
स्मार्टफोन ब्रांड Vivo अपनी लोकप्रिय T-सीरीज में नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Vivo T4 Pro भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
यह नया मॉडल पिछले साल अगस्त में आए Vivo T3 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। इसे किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाया जा रहा है और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

लॉन्च डिटेल्स और कीमत
कंपनी ने जानकारी दी है कि Vivo T4 Pro भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart पर होगी, जहां इसके लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी बनाई गई है। यह फोन ब्लू और गोल्डन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Vivo T4 Pro के फीचर्स
कंपनी के अनुसार, नया स्मार्टफोन क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा और इसका डिजाइन बेहद स्लिम होगा, जिसकी मोटाई केवल 7.53mm होगी। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और दमदार 6,500mAh बैटरी दी जाएगी। फोन में इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए AI-बेस्ड टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। कैमरा मॉड्यूल को बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पिल-शेप डिजाइन के साथ रखा गया है।
Vivo T3 Pro की तुलना में क्या नया?
पिछले साल लॉन्च हुआ Vivo T3 Pro फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 5,500mAh बैटरी के साथ आया था। इसमें 50MP Sony प्राइमरी कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा और 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले था। उस समय इसकी कीमत 24,999 रुपये (8GB+128GB) और 26,999 रुपये (8GB+256GB) रखी गई थी।
Vivo T4 Pro में बैटरी और प्रोसेसर दोनों अपग्रेड किए गए हैं, साथ ही कैमरे में भी टेलीफोटो लेंस का नया विकल्प दिया गया है। मतलब साफ है कि Vivo T4 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स लेकर आ रहा है और यह फोन T-सीरीज को और मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








