जल्द आ रहा है Vivo T4 Ultra 5G, मिलेगा दमदार कैमरा और जबरदस्त डिस्प्ले
Vivo भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन हाल ही में आए Vivo T4 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन अगले महीने भारत में दस्तक दे सकता है।
Vivo T4 Ultra को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसमें मिलेगा 6.67 इंच का pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। डिस्प्ले को आई केयर सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ेगा।

कैमरा सेटअप
फोन में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
- 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर
- 50MP 3x पेरिस्कोप लेंस
- 10x टेलीफोटो मैक्रो लेंस
- 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर
यह कैमरा कॉम्बिनेशन इसे फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास बनाएगा, खासकर जूम और मैक्रो शॉट्स के लिए।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
हालांकि प्रोसेसर और बाकी स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन सूत्रों की मानें तो Vivo T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर और 8GB RAM मिल सकती है। फोन में Android 15-बेस्ड FunTouch OS 15 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की उम्मीद है।
एक्सपेक्टेड प्राइस
Vivo T4 Ultra की कीमत भारत में 34,000 रुपये के आसपास हो सकती है। याद दिला दें, इसका पिछला मॉडल Vivo T3 Ultra भारत में 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
पुराने वाले Vivo T4 के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.77 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7300mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी दावा करती है कि इतने बड़े बैटरी पैक के साथ आने वाला यह सबसे स्लिमेस्ट फोन है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








