Home
News

दिखने में फोन...लेकिन मजा कैमरे जैसा! Vivo T4 Ultra की हुई एंट्री; इतने रुपये है कीमत

Vivo T4 Ultra 'T' सीरीज का सबसे लेटेस्ट फोन है। कंपनी इसे अपग्रेड खूबियों के साथ Vivo T3 Ultra के सक्सेसर के तौर पर लेकर आई है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था। फोन अपने कैमरा की वजह से बेहद खास है। इसमें 10x मैक्रो मोड के साथ 50MP OIS पेरिस्कोप लेंस मिलता है। इस खूबी के साथ यह सेगमेंट का पहला फोन है।

लेटेस्ट फोन में 1.5K curved AMOLED डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और AI की खूबियां दी गई हैं। फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए जा रहे हैं और इसकी कीमत कितनी रखी गई है। आइए सब जानते हैं इस खबर में।

भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4 Ultra

Vivo T4 Ultra प्राइस और वेरिएंट

वीवो टी4 अल्ट्रा के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। फोन 12GB+256GB और 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन में भी आता है। इनकी कीमत क्रमश: 39,999 रुपये और 41,999 रुपये है। फोन Meteor Grey और Phoenix Gold कलर्स में आता है।

फोन की पहली सेल 18 जून से वीवो स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी HDFC, Axis और SBI कार्ड पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। साथ में 5000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का फायदा भी लिया जा सकता है।

मॉडल प्राइस

8GB/256GB Rs 37,999
12GB/256GB Rs 39,999
12GB/512GB Rs 41,999

शानदार डिस्प्ले- इसमें 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर- फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जबरदस्त स्पीड देता है। कंपनी का दावा है कि यह AnTuTu पर 2 मिलियन से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर करता है।

मेमोरी- यह 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम और AI फीचर्स- यह Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें AI Note Assist, AI Eraser, Circle to Search, और AI Call Translation जैसे कई शानदार AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रही है।

प्रोफेशनल कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP पेरिस्कोप सेंसर (3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी- फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य खास फीचर्स- इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 4D गेमिंग वाइब्रेशन और IP64 रेटिंग भी है। यह 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X