Vivo T4 Ultra vs Oppo Reno 14 5G: कौन है बेहतर 5G स्मार्टफोन, जानें पूरा कंपेरिजन
Vivo T4 Ultra vs Oppo Reno 14 5G: कुछ दिन पहले इंडियन मार्केट में Vivo T4 Ultra की एंट्री हुई थी। मिड-रेंज सेगमेंट में यह फोन तगड़ी खूबियां ऑफर करता है। इसका कंपेरिजन अपकमिंग Oppo Reno 14 5G से हो रहा है। दोनों ही फोन स्टाइलिश और पावरफुल फीचर्स से पैक हैं। इन दोनों फोन के बीच क्या फर्क है। हम यहां इनका पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है, जिससे यह धूप में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। Crystal Shield Glass और कर्व्ड एज डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसका वजन 192 ग्राम है और यह IP64 रेटिंग के साथ स्प्लैश-रेसिस्टेंट है।
Oppo Reno 14 5G में थोड़ा छोटा 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1256 x 2760 पिक्सल है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करता है, जिससे कलर रिप्रोडक्शन और कॉन्ट्रास्ट बेहतर होता है। फोन का वजन 187 ग्राम है और यह IP68 रेटिंग के साथ बेहतर वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसमें 8GB RAM और 8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट, साथ ही 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, जिससे डेटा रीड-राइट स्पीड तेज़ होती है।
Oppo Reno 14 5G में Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है। यह भी 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, लेकिन प्रोसेसर थोड़ा कम पावरफुल माना जा सकता है।
कैमरा
Vivo T4 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें शामिल हैं।
- 50MP मेन सेंसर
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम)
- 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस
- साथ में 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
Oppo Reno 14 5G में भी ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप है जिसमें वाइड, टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल हैं। इसका फ्रंट कैमरा 50MP है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo T4 Ultra में है 5500mAh बैटरी जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo Reno 14 5G में बड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है, साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
अन्य फीचर्स
- दोनों ही फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, AI फीचर्स और एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
- डिजाइन और ब्राइटनेस के मामले में Vivo T4 Ultra थोड़ा आगे है।
- वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन, सेल्फी कैमरा और बैटरी के मामले में Oppo Reno 14 5G बेहतर है।
- प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिहाज से Vivo T4 Ultra अधिक पावरफुल है।


Click it and Unblock the Notifications








