Vivo T4R जल्द होगा लॉन्च, किफायती कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Vivo भारतीय मार्केट के लिए एक स्मार्टफोन पर तेजी से काम कर रहा है। फोन को T4 लाइनअप में लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग फोन का नाम Vivo T4R है। फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां इसके बारे में जरूरी डिटेल रिवील हो गई है।
टीजर से पता चला है कि यह क्वाड-कर्व्ड पैनल और 7.39mm थिकनेस के साथ आएगा। फोन में सेंटर पंच-होल कैमरा मिलेगा। इसमें राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मिलता है। फोन के बारे में क्या डिटेल मिल चुकी है। आइए सब जानते हैं इसके बारे में।

Vivo T4R: लॉन्च टाइमलाइन
नया स्मार्टफोन इस महीने के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में भारतीय मार्केट में एंट्री कर सकता है। फिलहाल फोन की ज्यादातर डिटेल अभी सामने नहीं आई है। फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट, वीवो ई-स्टोर और रिटेल चैनल्स पर अवेलेबल होगा।
Vivo T4R स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)
अगर रिपोर्ट्स सच मानी जाएं तो Vivo T4R, iQOO Z10R का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जो 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है। इसका मतलब है कि डिवाइस में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और ऑरा लाइट हो सकता है। इसके अलावा, डिवाइस को वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए, डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 चिपसेट हो सकता है। बता दें कि Vivo T4 में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। डिवाइस में 12GB रैम हो सकती है और यह Android 15 बेस्ड स्किन पर चलेगा।
Vivo T4R की कीमत
Vivo T4R की कीमत लगभग 20,000 रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक रेंज की पुष्टि नहीं की है।इससे मुकाबला करने के लिए मार्केट में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो इस रेंज में लगभग यही फीचर्स ऑफर करते हैं। देखने वाली बात है कि कंपनी इस फोन को कब लॉन्च करती है।


Click it and Unblock the Notifications








