Vivo U10 हुआ लॉन्च, बेहतरीन डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा फीचर्स से लैस
चाइनीज़ कंपनी वीवो ने भारतीय टेक मार्केट में अपने ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने टीज़र जारी कर अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दी थी। Vivo U10 कंपनी की ऑनलाइन सीरीज यू का हैंडसेट है जो सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ही उपलब्ध होगा।

खास बात है कि इस स्मार्टफोन में बेहद ही कम कीमत में आपको बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। यू10 में एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। ये ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। गेमिंग लवर्स का ध्यान रखते हुए स्मार्टफोन में अल्ट्रा गेमिंग मोड दिया गया है। इसमें 2.5डी कर्व्ड डिज़ाइन दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर डिज़ाइन किया गया है।वहीं, अगर कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो वीवो यू10 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
कीमत और उपलब्धता
वीवो यू10 को तीन वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। 3 जीबी रैम+32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये है। 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रूपए है। वहीं फोन के प्रीमियम वेरियंट की कीमत 10,990 रूपए है, इसमें आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज उपलब्ध होगी।
29 सितंबर से वीवो यू10 अमेज़ॉन इंडिया और इंडियन वीवो वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वीवो यू10 खरीदने के लिए एसबीआई बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, जियो सब्सक्राइबर्स को 6,000 रुपये तक का बेनिफिट मिलेगा।
वीवो यू10 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
ड्यूल सिम से लैस यू10 एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड फनटच ओएस 9.1 पर ऑपरेट होता है। डिस्प्ले की बात करें फोन में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80 फीसदी है।
आपको बेहतरीन फटोग्रफी एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी लवर्स के लिए यू10 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश की गई है।
वीवो ऑनलाइन एक्सक्लूसिव सीरीज
आपको बता दें कि वीवो यू10 इससे पहले भी अपने ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन्स मार्केट में उतार चुकी है। ये कंपनी की दूसरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सीरीज है। इससे पहले कंपनी ने अपनी ज़ेड सीरीज को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी किया था। इनके अलावा वीवो भारतीय मार्केट में एस सीरीज, वी सीरीज, एक्स सीरीज, वाई सीरीज और नेक्स सीरीज के फोन बेचती है।


Click it and Unblock the Notifications








