Home
News

Vivo U20 का 8GB वेरिएंट इंडिया में हुआ लॉन्च, भरपूर ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

वीवो कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo U20 इंडिया में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का एक नया 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट कंपनी ने अब लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट में कंपनी ने 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरिएंट दिया है। इस नए वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 17,990 रुपए रखी है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पहले ही कुछ वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया था लेकिन 8 GB रैम और 128 GB रोम वाला वेरिएंट अब लॉन्च हुआ है।

Vivo U20 का 8GB वेरिएंट इंडिया में हुआ लॉन्च, भरपूर ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

इस फोन में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसे 31 दिसंबर तक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदने पर भी 5% का डिस्काउंट और एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी 5% का कैशबैक मिलेगा।

ईएमआई के साथ भरपूर ऑफर्स

इन सबके अलावा अगर आप जियो के ग्राहक हैं तो आपको 6000 रुपए के बेनिफिट्स के साथ-साथ IDFC फर्स्ट बैंक, Bajaj, HBD और Home Credit की ओर से भी ईएमआई ऑफर्स किए जा रहे हैं। Vivo U20 को रेसिंग ब्लैक और ब्लेज ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदने का ऑप्शन दिया हुआ है।

इस फोन के बाकी वेरिएंट की बात करें तो इसका शुरआती और बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 11,990 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 10,990 रुपए है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले:- 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है।

प्रोसेसर:- इसमें 6 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया है।

स्टोरेज:- इसमें 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 256 जीबी तक एक्सटर्नल स्टोरेज की क्षमता है।

कनेक्टिविटी:- 4G LTE, WiFi, Bluetooth 5.0, GPS, ग्लोनॉस दिए गए हैं।

सिक्योरिटी:- इस फोन की सुरक्षा के लिए इसके बैक पैनल में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी:- इस फोन में दमदार और लंबे बैकअप के लिए एक पॉवरफुल 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसके साथ एक 18 वॉट का चार्जर भी है।

बैक कैमरा:- इस फोन के बैक में तीन कैमरे हैं। पहला Sony IMX499 का 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, जो f/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है।इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल के साथ आता है। इसका अपर्चर f/ 2.2 है। इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के साथ आता है, जो मैक्रो लेंस वाला है और इसका अपर्चर f/2.4 है।

फ्रंट कैमरा:- इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर दिया है, इसका अपर्चर f/2.0 है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo company recently launched a new smartphone Vivo U20 in India. The company has now launched a new 8 GB RAM variant of this smartphone. In this new variant, the company has given 128 GB variants with 8 GB RAM. The company has priced the new variant at Rs 17,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X