Home
News

Vivo V11 Pro का Supernova Red वेरिएंट हुआ पेश, जानिए खास फीचर्स और ऑफर्स

चीन की कंपनी वीवो ने आखिरकार भारत में वीवो वी11 प्रो का रेड वेरिएंट पेश कर दिया है। वीवो वी 11 प्रो इंडिया में काफी चल रहा है। इस फोन का रेड वेरिएंट भी काफी चर्चा में था। इसके पेश होने का इंतजार भी यूजर्स काफी बेसब्री से कर रहे थे। आखिरकार इस फोन को ऑफिसियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Vivo V11 Pro के रेड वेरिएंट का नाम Supernova Red है। यह ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पेश किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले Vivo V11 Pro को Dazzling Gold और Starry Night कलर में लॉन्च किया गया था। हालांकि नए वेरिएंट में बाकी सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समान ही है।

Vivo V11 Pro का Supernova Red वेरिएंट हुआ पेश, जानिए खास फीचर्स और ऑफर्स

Vivo V11 Pro Supernova Red के ऑफर्स

इस नए वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 25,990 रुपए है। आप इस फोन को ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। इस फोन में कुछ ऑफर्स भी है। अगर आप इस फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ ईयरफोन भी फ्री मिलेगा, जिसकी कीमत 1200 रुपए है। इसके अलावा आप पुराने फोन एक्सचेंज करके भी लाभ उठा सकते हैं।

Vivo V11 Pro Supernova Red के मुख्य फीचर्स

Vivo V11 Pro में स्मार्टफोन में 6.41 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगी। साथ ही स्मार्टफोन में ओप्पो एफ9 की तरह 'वी' नॉच डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिलेगा। स्टोरेज, कैमरा और बैटरी Vivo v11 Pro हैंडसेट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक भी बढ़ाया जा सकेगा। स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया जाएगा।

फोन में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मिलेगा। शानदार सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। बता दें, Vivo v11 स्मार्टफोन ऐंड्रायड 8.1 ओरियो पर काम करेगा। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Finally, in India, the Red Variant of Vivo V11 Pro has been introduced. There is a lot going on in VivoV11 Pro India. The red variant of this phone was also quite in discussion. Users were eagerly waiting for its presentation. Eventually this phone has been officially launched. The red variant of Vivo V11 Pro is named Supernova Red.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X