Home
News

Vivo V15 Pro: 2000 रुपए हुआ सस्ता, पॉप अप सेल्फी कैमरा से लैस

वीवो कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन का नाम Vivo V15 Pro था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 28,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया था। इस वजह से इस फोन को यूजर्स ने काफी पसंद किया था। अब ख़बर आ रही है कि वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन का दाम कम कर दिया है।

Vivo V15 Pro: 2000 रुपए हुआ सस्ता, पॉप अप सेल्फी कैमरा से लैस

टेक वेबसाइट 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अब इस फोन की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की है। अब यूजर्स इस स्मार्टफोन को 26,990 रुपए में खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि यह कटौती फिलहाल सिर्फ ऑफलाइन स्टोर्स के लिए की गई है। अगर आप इस फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन माध्यमों से खरीदेंगे तो यह आपको पुरानी कीमत पर ही मिलेगा।

Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशंस

लिहाजा, अगर आप इस स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं को आप किसी भी ऑफलाइन रिटेलर्स के पास जाकर इस फोन को खरीद सकते हैं। हालांकि उससे पहले हम इस फोन की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में आपको एक बार फिर बता देते हैं। वीवो कंपनी ने अपने Vivo V15 Pro में 6.39 सुपर एमोलेड डिस्प्ले को पेश किया है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। हालांकि फोन में नॉच मौजूद नहीं है। स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ-साथ 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Vivo V15 Pro में 11nm Qualcomm Snapdragon 675 चिपसेट के साथ Adreno 612 GPU, 6GB रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर और पॉप-अप कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा भी दिया गया है। Vivo V15 Pro के कैमरा क्वालिटी की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका पहला सेंसर 48मेगापिक्सल, दूसरा 8मेगापिक्सल और तीसरा 5मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वहीं, कैमरा सुपर ऑटोफोकस कैपेबिलिटी के साथ पेश किया जाएगा। फोन के बैक में ड्यूल कलर LED फ्लैश भी होगा। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tech website 91mobiles reported that Vivo has cut the price of Vivo V15 Pro by Rs 2000. Now users will be able to buy this smartphone for Rs 26,990. Let us tell you that this deduction has been done only for offline stores at the moment.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X