Vivo V15 Pro स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को मिलेगा शानदार डिस्काउंट
चाइनीज फोन मेकर Vivo कंपनी अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करके यूजर्स को चौंकाने का काम कर रही है। वहीं खबर आ रही है कि कंपनी ने Vivo V15 Pro के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए कैशिफाई के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप से लोगों को काफी फायदा पहुंच सकता है।

बता दें, प्रोग्राम के तहत बायर्स अपने पुराने फोन को कैशिफाई पर बेच कर नया Vivo V15 Pro स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस ऑफर को कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया है। इस धमाकेदार ऑफर का बेनिफिट यूजर 6 मार्च, 2019 तक उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी इस धमाकेदार ऑफर के साथ ग्राहकों को 2,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। इसी के साथ Vivo के फोन यूज कर रहे ग्राहक 3,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। जो काफी शानदार है।
Vivo V15 Pro स्मार्टफोन पर ऑफर
ध्यान रखने वाली बात यह है कि कंपनी ने अपने Vivo V15 Pro स्मार्टफोन पर ही इस ऑफर को उपलब्ध कराया है। कंपनी ने बताया कि इस ऑफर का लाभ उठाकर इंडियन कस्टमर अपने पुराने फोन को 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले Vivo V15 Pro के साथ एक्सचेंज कर सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6 मार्च से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध करवाएगी।
Vivo V15 Pro स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अपने Vivo V15 Pro में 6.39 सुपर एमोलेड डिस्प्ले को पेश किया है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। हालांकि फोन में नॉच मौजूद नहीं है। स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ-साथ 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बता दें, अगर आप Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को अपने HDFC कार्ड खरीदते हैं तो आप 5% कैशबैक भी पा सकते हैं। वहीं कंपनी स्मार्टफोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। स्मार्टफोन को 20 फरवरी से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications