इस दिन लॉन्च होगी Vivo V19 Series
स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी वीवो का भारत में अच्छा दबदबा है। भारतीयों में वीवो के स्मार्टपोन्स का एक ख़ासा क्रेज़ रहता है। इसी को देखते हुए वीवो भारत में अपने ज़्यादा से ज़्यादा स्मार्टफोन्स लॉन्च करती है। इसी कड़ी में वीवो अपनी अपकमिंग सीरीज वीवो वी 19 को भी इंट्रोड्यूस करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज को मार्च 2020 में पेश किया जाएगा। सीरीज में वीवो वी 19 और वीवो वी 19 प्रो स्मार्टफोन्स को शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कस्टमर्स फरवरी महीने के अंत में सीरीज की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। 23 मार्च को शुरू होने वाले Indian Premier League (IPL) 2020 से ठीक पहले स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो वी 19, पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए वीवो वी 17 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा और वहीं, वीवो वी 19 प्रो, वीवो वी 17 प्रो का एडवांस वर्ज़न होगा।
अपकमिंग डिवाइसेस की कीमत?
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडिया में वीवो वी 19 सीरीज की प्रा-बुकिंग फरवरी महीने के अंत तक उपलब्ध करा दी जाएगा। अगर कीमत की बात करें तो नई सीरीज़ के फोन के 20,000 रुपये से 30,000 रुपये के प्राइस रेंज के होंगे। इनकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में होगी।
सेल के लिए उपलब्धता
हालांकि, वीवो ने सीरीज की सेल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि वीवो वी 19 प्रो की सेल वीवो वी19 से पहले उपलब्ध कराई जाएगी। याद करा दें कि इससे पहले भी कंपनी ने मार्केट में अपने प्रो स्मार्टफोन्स को सेल के लिए उपलब्ध कराया है। बीते साल फरवरी में कंपनी ने अपनी वीवो वी 15 सीरीज को लॉन्च किया था।
कंपनी ने सेल के लिए वीवो वी 15 को फरवरी में ही उपलब्ध कराया था और उसके बाद मार्च महीने में वीवो वी 15 प्रो को लाया गया था। वहीं, वीवो वी15 को लॉन्च करने के 6 महीने बाद वीवो वी 17 सीरीज पेश हुई थी। जिसमें वीवो वी 17 को पहले लाया गया जो कि डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
कंपनी ने इसके बाद दिसंबर महीने में वीवो वी17 को उतारा गया। बता दें कि अपकमिंग सीरीज वीवो वी 19 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी कोई भी डिटेल आउट नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि वीवो वी 17 सीरीज के सक्सेसर को जल्द ही पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








