Home
News

Vivo V19 को इंडिया में जल्द ही किया जाएगा लॉन्च, 4 बैक और 2 फ्रंट कैमरों के साथ

Vivo कंपनी ने Vivo V19 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। हालांकि ये फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इस फोन के बारे में लगभग सभी जानकारी मिल चुकी है क्योंकि इस फोन को इंडोनेशियाई मार्केट में पिछले हफ्ते पेश किया गया है। इस फोन का सबसे खास बात इसका 2 सेल्फी कैमरा है।

Vivo V19 को इंडिया में जल्द ही किया जाएगा लॉन्च, 4 बैक और 2 फ्रंट कैमरों के साथ

आमतौर पर तमाम कंपनी अपने स्मार्टफोन्स में एक ही सेल्फी कैमरा देती है लेकिन अब कुछ कंपनियों ने अपने-अपने कुछ स्मार्टफोन्स में दो सेल्फी कैमरा देना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अब वीवो कंपनी का भी नाम शामिल हो गया है। वीवो कंपनी अपने इस वीवो वी 19 में कैप्सूल के आकार वाले बॉक्स में दो सेल्फी कैमरा दे रही है।

इस फोन का डिस्प्ले

इस फोन का डिस्प्ले काफी आकर्षित है। इस फोन के डिजाइन को वीवो कंपनी ने Duai-i-view का नाम दिया है। हालांकि इस फोन के डिस्प्ले में कुछ नई चीज को शामिल नहीं किया गया है। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने octa-core Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर दिया है। इस फोन को कंपनी ने एकमात्र 8 जीबी रैम के साथ पेश किया है। इसमें दो सिम का सपोर्ट भी होगा और वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप सी समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।

कैमरा सेटअप

इस फोन को कंपनी ने 4 कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन का पिछला कैमरा ऑटोफोकस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 2 सेल्फी कैमरा भी दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरे कैमरा के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नही है। ये फोन फनटच ओएस 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर चलेगा जो 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। अब देखना होगा कि इस फोन को इंडिया में कब लॉन्च किया जाता है कंपनी इस फोन की कीमत क्या तय करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo company has prepared to launch Vivo V19 smartphone in India. Although this phone has not yet been launched in India, but almost all the information about this phone has been received because this phone has been introduced in the Indonesian market last week. The most special thing about this phone is its 2 selfie camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X