Vivo V21s: 44MP सेल्फी कैमरा के साथ वीवो का नया फोन लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस जानकर रह जाएंगे हैरान

वीवो (Vivo) ने ताइवान में वी21 सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन वीवो वी21एस 5जी लॉन्च किया है। वीवो के नए वी-सीरीज़ स्मार्टफोन में 90Hz AMOLED डिस्प्ले और फ्लैट-एज डिज़ाइन है। हैंडसेट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट और डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 44MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है।
वीवो के नए वी-सीरीज स्मार्टफोन पर एजी मैट ग्लास डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। आइए वीवो वी21एस की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V21s 5G: स्पेसिफिकेशंस
नए वीवो वी21एस में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफाइड है, और इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले पैनल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 800यू प्रोसेसर और एक माली-जी57 जीपीयू को स्पोर्ट करता है।
Vivo V21s 5G: कीमत
Vivo V21s 5G 8GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन में आता है और इसकी कीमत NT $ 11,490 (लगभग 30,000 रुपये) है। स्मार्टफोन ताइवान में उपलब्ध है। इसे ग्लोबल मार्किट में कब लॉन्च किया जायेगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Vivo V21s 5G: फीचर
स्मार्टफोन 4GB वर्चुअल रैम फीचर को भी सपोर्ट करता है। यह FunTouchOS 12 के साथ प्रीलोडेड आता है, जो Android 12 पर आधारित है। इसे 8GB रैम और 128GB UFS2.2 स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। स्मार्टफोन 4000mAh की बैटरी यूनिट और 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फास्ट चार्ज से यह लगभग 30 मिनट में 0 से 63% प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। स्मार्टफोन चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल करता है।
Vivo V21s 5G: कैमरा
वीवो वी21एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें ओआईएस सपोर्ट वाला 64एमपी प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और एक LED फ्लैश है। यह वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए OIS सपोर्ट के साथ 44MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








