Home
News

Vivo V25 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स और गज़ब का डिजाइन

Vivo V25 Pro 5G: चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो भारत में जल्द ही विवो V25 प्रो 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। बता दें कि हैंडसेट को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसी तरह याद दिला दें कि विवो ने इस साल की शुरुआत में भारत में Vivo V23 और V23 Pro नाम के साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। और अब कंपनी इस सीरीज में यह एक नया स्मार्टफोन पेश करने की पूरी तैयारी में। इस प्रकार आने वाले दिनों में हमें Vivo V25 Pro 5G भारत में देखने को मिल सकता है। आइये एक नजर डालते हैं इस खबर पर।

Vivo V25 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Vivo V25 Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दें कि Vivo V25 Series (वीवो वी 25 5जी सीरीज) के अंतर्गत हमें दो स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं। इस कारण इस सीरीज में हमें वीवो वी25 और वीवो वी25 प्रो नाम से दो वेरिएंट मिलने वाले हैं। बता दें कि V25 5G मॉडल मई में IMEI प्रमाणन वेबसाइट पर देखा गया था और अब, Vivo V25 Pro कथित तौर पर भारतीय BIS प्रमाणन वेबसाइट पर देखा गया है।

वहीं आपको बता दें कि अभी वीवो वी 25 प्रो स्मार्टफोन को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित किया जा रहा है, जिसका मतलब साफ है कि यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, V25 प्रो IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2158 के साथ रखा गया है।

अगस्त में भारत में लॉन्च हो सकता है Vivo V25 स्मार्टफोन

Vivo V25 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

पिछले लीक की खबरों को मानें तो विवो का अपकमिंग विवो वी 25 जो भारत में अगले महीने यानी अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है और प्रो मॉडल सितंबर में देश में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसके बारे में कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है। हालांकि अभी तक इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं आयी है।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V25 Pro 5G: China's popular smartphone brand Vivo may soon launch Vivo V25 Pro 5G smartphone in India. Let us know that the handset has already got BIS certification.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X