आज से 27,980 रुपए के सेल्फी फोकस्ड वीवो वी5 प्लस की सेल शुरू
oi
-Agrahi
वीवो वी5 प्लस की सेल आज से शुरू, खरीदें यह ड्यूल फ्रंट कैमरा स्मार्टफोन 27,980 रुपए में।
By Agrahi
वीवो वी5 प्लस की भारत में 1 फरवरी से सेल शुरू जाएगी। वीवो का सेल्फी फोकस्ड यह स्मार्टफोन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही रिटेलर्स द्वारा मिलेगा। इससे पहले यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए पिछले हफ्ते उपलब्ध था। ड्यूल फ्रंट कैमरे वाले वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन की कीमत 27,980 रुपए रखी गई है।

वीवो वी5 प्लस 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें कंपनी का फनटच ओएस 3.0 भी दिया गया है।

ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप इस फोन की खासियत है, यह 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है जिसमें सोनी आईएमएक्स376 1/2.78इंच सेंसर दिया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। वीवो वी5 प्लस में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ़्लैश के साथ आता है।
कंपनी ने अपने इस फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इस फोन में 2.5GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर है और 4जीबी की रैम भी है। फोन 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे एक्सपैंड करने का विकल्प नहीं दिया गया है। फोन की बैटरी 3055mAh पॉवर की है।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed
English summary
Vivo v5 Plus goes on sale in India at rs 27,980. it will be available via offline and online retailers. Read more in Hindi.
Story first
published: Wednesday, February 1, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2017


Click it and Unblock the Notifications