Home
News

वीवो वी5 प्लस आईपीएल एडिशन की सेल शुरू, कीमत 25,990 रु

वीवो का खास आईपीएल एडिशन स्मार्टफोन वीवो वी5 प्लस आज से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

By Agrahi

आईपीएल के 10वें सीज़न पर वीवो ने अपने यूज़र्स के लिए नया और खास वीवो वी5 प्लस आईपीएल एडिशन पेश किया है। वीवो का यह स्मार्टफोन लिमिटेड एडिशन है, जो कि आज 10 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

वीवो वी5 प्लस का यह आईपीएल लिमिटेड एडिशन खास मैट ब्लैक कलर में आता है। फोन के बैक में वीवोआईपीएल का लोगो दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक खास क्रिकेट थीम भी यूज़र्स के लिए दी गई है।

वीवो वी5 प्लस आईपीएल एडिशन की सेल शुरू, कीमत 25,990 रु

वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में जनवरी में 27,980 रुपए की कीमत में पेश किया गया था। जबकि इसक अलिमितेद एडिशन 25,990 रुपए में आज से उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिप्कार्ट, रिटेल स्टोर्स और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

वीवो वी5 प्लस की सबसे बड़ी खासियत है इसका डुअल फ्रंट कैमरा, जो कि 20 मेगापिक्सल मेगापिक्सल के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरे की बात करें तो फोन में 16एमपी का सेंसर दिया है। यह फोन 5.5 इंच की दुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।

वीवो के इस स्मार्टफोन का हार्डवेयर भी काफी शानदार है, इसमें 2.0GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर और 3055mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में 4जीबी की रैम है और 64जीबी की स्टोरेज भी है। यह डिवाइस एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर बेस्ड कंपनी के फनटच ओएस 3.0 पर काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V5 Plus IPL Edition goes on sale. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X